तेल की कीमतों में लगी आग जारी, देश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-कोलकाता में पेट्रोल पहली बार 96 के पार

देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल पहली बार 96 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 27 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 96.12 रुपये और डीजल 23 पैसे महंगा होकर 86.98 रुपये प्रति लीटर हो गया।

मुंबई में पेट्रोल में 26 पैसे और डीजल में 24 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत 102.30 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल 24 पैसे महंगा होकर 97.43 रुपये और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 91.64 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

कोलकाता में पेट्रोल का दाम 26 पैसे और डीजल का 23 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.06 रुपये और डीजल 89.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

4 मई से अब तक 23 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 17 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 5.72 रुपये तथा डीजल 6.25 रुपये महंगा हो चुका है।

देश के चार महानगरों में ये हैं पेट्रोल और डीजल के दाम:

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!