खाने के तेल के दाम काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में हर परिवार के रसोई का बजट काफी बिगड़ गया है। केंद्र सरकार जल्द ही जनता को राहत देने वाली है। सूत्रों के अनुसार गवर्नमेंट खाने के तेल पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने वाली है। इस सप्ताह इस पर फैसला हो सकता है। पाम तेल की कीमत 10 जून 2021 को खुदरा भाव 140 रुपए प्रति लीटर था। पिछले एक साल में कीमत दोगुनी हो गई है। बता दें देश का ताड़ का तेल 100 फीसद इम्पोर्ट होता है।
सूत्रों के अनुसार सरकार खाने के तेल की बढ़ती कीमतों पर नजर बनाए हुए है। जनता को राहत देने के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की जाएगी। एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में वित्त मंत्रालय, कृषि, वाणिज्य और खाद्य मंत्रालय शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में अन्य राहत मिलने की भी संभावना है।







