मुंबई में आज भी हो रही भारी बारिश, कई इलाके डूबे, रेड अलर्ट जारी

मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और मायानगरी मुंबई में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी सुबह से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण कई इलाके डूब गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार को दिनभर भारी बारिश हो सकती है। रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई के उपनगर मलाड (पश्चिम) में चार मंजिला इमारत गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई एवं सात लोग घायल हुए हैं। मरनेवालों में आठ बच्चे हैं। एक अन्य घटना में गुरुवार शाम दहिसर इलाके में एक मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बुधवार को मुंबई में दिन भर चली तेज बरसात के कारण रात करीब 12 बजे मलाड (पश्चिम) के मालवणी क्षेत्र में न्यू कलेक्टर्स कंपाउंड स्थित चार मंजिला इमारत ढह गई। यह इमारत अपने बगल की दो मंजिला इमारत पर गिरी। इस हादसे में 11 लोग मारे गए जिनमें आठ बच्चे हैं। मरनेवालों में एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं। इस परिवार के रफीक शेख ही बच पाए जो इमारत गिरने के कुछ मिनट पहले किसी काम से बाहर निकले थे।

मुंबई पुलिस के क्षेत्रीय उपायुक्त विशाल ठाकुर के अनुसार रात भर चले बचाव कार्य में करीब 15 लोगों को बचाकर निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। मलबे में दबे सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख के अनुसार बचाव दल अभी भी मलबे को हटाकर यह देखने की कोशिश कर रहा है कि कुछ और लोग तो मलबे में नहीं दबे हैं। पास की एक और चार मंजिला जर्जर इमारत को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है। इस बार मानसून की शुरुआत होने के बाद कोई इमारत गिरने का यह पहला हादसा है। बरसात के दौरान मुंबई एवं ठाणे में ऐसी कई जर्जर इमारतें गिरने की घटनाएं सामने आती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!