गूगल ने डूडल बना कर शर्ली टेंपल को किया याद, 6 साल की उम्र में जीता था ऑस्कर

नई दिल्ली । गूगल ने बुधवार को अपना डूडल अमेरिकी अभिनेत्री, डांसर, सिंगर और राजनयिक शर्ली टेंपल के नाम किया। दरअसल, आज ही के दिन साल 2015 में सेंटा मॉनिका हिस्ट्री म्यूजियम ने ‘लव शर्ली टेंपल’ नाम से उनकी एक प्रदर्शनी की शुरुआत की थी। खास बात है कि टेंपल ने कम उम्र में ही शोहरत हासिल कर ली थी। फिल्मों की स्क्रीन से लेकर राजनीतिक मंचों तक उन्होंने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।
टेंपल का जन्म कैलिफोर्निया में 23 अप्रैल 1928 में हुआ था। उम्र के 10वें पड़ाव पर पहुंचने से पहले ही उन्होंने खासी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। इतना ही नहीं उन्होंने महज 6 साल की उम्र में ही एकेडमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था। गालों पर डिंपल और घुंघराले बालों के लुक्स वाली टेंपल ने ‘स्टैंड अप एंड चीयर’ और ‘ब्राइट आईज’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, वे 22 साल की उम्र में रिटायर होकर जनसेवा में लग गई थीं।
टेंपल को दी श्रद्धांजलि में गूगल ने लिखा टेंपल ने हॉलीवुड के शीर्ष बॉक्स ऑफिस की गिरावट के बाद आई मंदी में केवल लाखों अमेरिकियों की मदद ही नहीं की, बल्कि बाद में अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों से दुनिया को अपनी प्रतिभा के बारे में भी बताया। सन 2006 में स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था। टेंपल को 1969 में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। 
राजनीतिक कार्यकाल के दौरान वे घाना में राजदूत और विदेश विभाग में प्रोटोकॉल की पहली महिला प्रमुख बनीं। साल 1988 में उन्हें मानद विदेश सेवा अधिकारी भी बनाया गया था। एक बाल कलाकार से लेकर ब्रेस्ट कैंसर पर बात करने वाली टेंपल की जीवनगाथा काफी शानदार रही है। गूगल ने भी अपने डूडल में टेंपल की तीन छवियों को शामिल किया है

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!