भोपाल में दो माह बाद आज से खुलेगा पूरा बाजार

भोपाल ।

दो महीन बाद भोपाल के बाजार पूरी तरह से खुलने जा रहे हैं। हालांकि सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, जिम और स्पा अभी नहीं खुलेंगे। रैली, प्रदर्शन और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा। दुकानें खोलने के साथ ही सरकार ने यह शर्त भी रखी है कि सिर्फ वही दुकानें खुल सकेंगी, जिनमें सभी कर्मचारियों को कोरोना का टीका लग चुका है। टीका लगाने के लिए बुधवार को बाजार खोले गए थे, लेकिन ग्राहकी की अनुमति नहीं थी।
पूरा बाजार खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चिकित्सा शिक्षा व भोपाल के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कलेक्टर अविनाश लवानिया के साथ टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। बाजार वाले क्षेत्रों में दुकानों पर स्टीकर चिपकवाए। उन्होंने कहा कि ‘टीका लगवाओ, दुकान खुलवाओ” नारे के साथ दुकान संचालक समेत सभी कर्मचारियों का टीकाकरण जरूरी है। लंबे समय बाद सैलून भी खुलने जा रहे हैं। इसमें शर्त यह रहेगी कि शारीरिक दूरी रखने के लिए बीच की कुर्सी खाली रखी जाएगी। सैलून में लोगों को इंतजार में बैठाया नहीं जाएगा।

  • शनिवार रात आठ बजे से रहेगा जनता कर्फ्यू
    बाजार बंद होने का समय अभी शाम छह बजे तक था। गुरुवार से रात आठ बजे तक बाजार खुले रहेंगे। शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा।
  • ग्राहक और दुकानदार रखें सावधानी
    मंत्री सारंग ने कहा कि कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है। बाजारों को कोविड की गाइडलाइन के साथ ही खोलना होगा। बाजार खुलने एवं बंद होने का समय कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार ही होगा। बाजार खुलने के साथ ही व्यापारियों को दुकानों के बाहर गोले बनाने होंगे। गैर संगठनों के कुछ कार्यकर्ता बाजारों में रहकर गाइडलाइन का पालन कराएंगे। दुकानदार और आम लोगों को इनका सहयोग करना होगा। तभी कोरोना पर भोपाल की जीत होगी। सभी को ध्यान रखना होगा कि भोपाल में दोबारा लॉकडाउन की स्थिति न बने।
  • दुकानदारों ने की साफ-सफाई
    इधर, गुरुवार से बाजार खुलने की अनुमति के बाद बुधवार को शहर के न्यूमार्केट, चौक बाजार, इतवारा, जुमेराती, दस नंबर मार्केट और बैरागढ़ समेत सभी बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलकर साफ-सफाई की। कोरोना गाइडलाइन के तहत दुकानों के सामने दो गज की दूरी के लिए रस्सियां बांधी और गोले बनाए।
    अनलॉक में ये प्रविधान होंगे :-
  • रैली, प्रदर्शन और सामजिक कार्यक्रमों पर रहेगी रोक।
  • सिनेमा, जिम, स्पा और स्विमिंग पूल अभी नहीं खुलेंगे।
  • बाजार में सभी दुकानें रात आठ बजे तक खुली रहेंगी।
  • शनिवार रात आठ से सोमवार सुबह छह बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू।
  • सैलून की दुकान पर लोगों को इंतजार नहीं करवाया जाएगा।
  • बाजार में गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए विशेष टीम होगी।
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!