कोवैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक की सुरक्षा का जिम्मा अब सीआईएसएफ के हाथों में

नई दिल्ली |

केंद्र ने देश के प्रमुख कोविड-19 टीका निर्माताओं में से एक भारत बायोटेक के हैदराबाद परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ कमांडो को सौंपा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के शमीरपेट क्षेत्र में जीनोम वैली स्थित कंपनी के पंजीकृत कार्यालय और संयंत्र की सुरक्षा अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ के 64 सशस्त्र कर्मियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में इस परिसर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को तैनात करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद बल ने सर्वेक्षण किया। एक अधिकारी ने कहा कि जब देश की चिकित्सा और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात आती है तो यह एक महत्वपूर्ण संगठन है और इसे स्पष्ट रूप से विभिन्न विरोधी तत्वों से आतंकवादी खतरा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, सीआईएसएफ को भारत बायोटेक की हैदराबाद इकाई की सुरक्षा का काम सौंपा गया है।” सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक और मुख्य प्रवक्ता अनिल पांडेय ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बल को 14 जून को वहां की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। भारत बायोटेक कोविड-19 रोधी कोवैक्सीन टीके तैयार करती है। 

वर्ष 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद सीआईएसएफ को सार्वजनिक महत्व के निजी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मुहैया कराने की अनुमति दी गयी थी। सीआईएसएफ पुणे और मैसूर में इंफोसिस के परिसरों के अलावा नवी मुंबई में रिलायंस आईटी पार्क और उत्तराखंड के हरिद्वार में योग गुरू रामदेव के पतंजलि परिसर सहित देश भर में लगभग 10 ऐसी इकाइयों की सुरक्षा करता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!