ऐसा क्या हुआ सुहाना खान की फोटो ताबडतोड हो रही वायरल

मुंबई । बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान-गौरी की बेटी सुहाना बेहद ग्लैमरस और बोल्ड हैं, जिनका सुबूत उनका सोशल मीडिया अकाउंट है। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपनी एक नई तस्वीर शेयर की थी, जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस फोटो में सुहाना ब्लैक कलर की ब्रालेट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खास बात ये है कि इस फोटो को कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। स्टार किड की इस फोटो पर उनके फैंस के साथ ही उनकी सेलिब्रिटी दोस्तों ने कमेंट किए हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से लेकर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर तक ने सुहाना के लुक्स की तारीफ की है। लेकिन, लगता है सुहाना की यह फोटो देखकर शनाया कपूर को कुछ याद आ गया है। शनाया ने सुहाना की फोटो पर कमेंट करते हुए बेहद हैरानी भरे शब्दों में लिखा- ‘रुको, क्या?’ दरअसल, कुछ दिनों पहले शनाया कपूर ने भी कुछ ऐसी ही नॉटेड ब्रालेट पहनी थी, जिसे पहनकर उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की थी। इस फोटो में शनाया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुहाना और शनाया की इस ब्रालेट में अगर कुछ अंतर है तो वह है कलर का। जहां शनाया ने ब्राउन तो वहीं सुहाना ने ब्लैक कलर की ब्रालेट पहनी है। ऐसे में जब शनाया ने सुहाना को सेम ब्रालेट में देखा तो वह कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। बता दें, हाल ही में सुहाना खान ने अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सुहाना ने न्यूयॉर्क में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सुहाना को लेकर उनके फैन लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द बॉलीवुड में एंट्री लें। अक्सर यूजर सुहाना की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए भी उनसे पूछ ही लेते हैं कि वह बॉलीवुड में कब एंट्री लेंगी। बता दें ‎कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान अपनी भले ही इन दिनों विदेश में हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अक्सर ही अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

सम्बंधित खबरे

भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!