बिहार में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट, सितंबर में हो सकता है तिथियों का ऐलान

बिहार में कोरोना महामारी की वजह से टल गये पंचायत चुनाव को फिर से कराने की तैयारी शुरु हो गई है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग अगले दो से तीन महीनों में एक बार फिर से पंचायत चुनावों की घोषणा कर सकता है।। खास बात ये है कि इस बार पंचायत चुनाव भी बैलेट पेपर से नहीं, बल्कि ईवीएम से कराये जाएंगे। आयोग ने इसके लिए दूसरे राज्यों से इवीएम मंगाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। माना जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग, सितंबर में पंचायत चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर सकता है।

चुनाव तक क्या होगी व्यवस्था?

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत की संस्थाओं और ग्राम कचहरियों का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है। कोरोना की वजह से चुना संभव नहीं था. इसलिए कई दलों ने इन प्रतिनिधियों के कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन सरकार ने कार्यकाल नहीं बढ़ाकर परामर्शी समिति गठित करने का निर्णय लिया। यानी राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाएं और ग्राम कचहरियां 15 जून के बाद भंग हो जाएगी और उनकी जगह परामर्शी समिति काम प्रारंभ कर देगी। सूत्रों के मुताबिक मुखिया ग्राम पंचायत परामर्शी समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष और सरपंच भी अपने-अपने परामर्शी समिति के अध्यक्ष हो सकते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

चुनाव के लिए कितनी तैयारी?

चुनाव आयोग को पंचायत आम चुनाव में छह पदों के लिए अधिक संख्या में इवीएम की जरुरत पड़ेगी। इसमें मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए अलग-अलग इवीएम की बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट की आवश्यकता होगी। त्रिस्तरीय पंचायत के छह पदों के चुनाव कराने के लिए राज्य में करीब एक लाख 20 हजार बूथ स्थापित किये गये हैं। ऐसे में हर बूथ पर EVM के छह बैलेट यूनिट और छह कंट्रोल यूनिट लगाने होंगे।

इसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने दूसरे राज्यों से ईवीएम मंगाने की शुरुआत कर दी है। पंचायत आम चुनाव में जिलों द्वारा ईवीएम खुद ही दूसरे राज्यों से मंगाया जाता है। ऐसे में जिलों को दूसरे राज्यों से टैग कर दिया जायेगा तो वह जिला खुद अपनी जरुरत के मुताबिक ईवीएम मंगा लेगा। माना जा रहा है कि आयोग दिसंबर के पहले बिहार में त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव संपन्न करा लेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!