पुणे में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 18 कर्मचारियों की मौत

पुणे जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लगने से कम से कम 18 कर्मचारियों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग लापता हो गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आग एसवीएस एक्वा टेक्नोलॉजीज के संयंत्र में लगी जिसमें क्लोरीन डायऑक्साइड का उत्पादन होता है। यह संयंत्र पुणे शहर के पास मुलशी तहसील के पीरागुंट इलाके में स्थित है। मुलशी संभाग के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संदेश शिरके ने कहा, ‘‘अभी तक 18 शव बरामद किए गए हैं। अंधेरे और आग लगने से पैदा हुई गर्मी के कारण हमने तलाशी अभियान बंद कर दिया है।”
पीएमआरडीए (पुणे महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण) के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोडे ने कहा कि संयंत्र में लगी आग पर काबू के लिए छह से सात दमकल वाहन भेजे गए और आग पर काबू पा लिया गया है तथा लापता कर्मियों की तलाश की जा रही है। आग लगने के कारण के बारे में पूछे जाने पर पोटफोडे ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के अनुसार परिसर में प्लास्टिक सामग्री की पैकिंग किए जाने के क्रम में आग लगी।

उन्होंने कहा कि पैकेजिंग हिस्से में कुछ चिंगारी के कारण आग लगी और चारों ओर प्लास्टिक होने के कारण यह तेजी से फैल गई। पुणे जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनव देशमुख ने कहा कि संयंत्र में जल शोधन के लिए क्लोरीन डाइऑक्साइड का उत्पादन होता है।

पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महाराष्ट्र के पुणे में रसायन के एक कारखाना में आग लगने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के पुणे में रसायन के एक कारखाना में आग लगने के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!