कोरोना काल में टीवी इंडस्ट्री को लगा एक और झटका,सीरियल्स की फेमस ”बा” तरला जोशी का निधन

मुंबई |

कोरोना काल में आम जनता के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के लिए भी आफत बनकर आया है। कोरोना काल में अबतक कई स्टार्स और उनके अपने अलविदा कह चुके हैं। कुछ कोरोना के आगे हार गए तो कुछने दूसरी बीमारियों के आगे हिम्मत हार दी। इसी बीच टीवी जगत से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी एक्ट्रेस तरला जोशी का निधन हो गया है। तरला जोशी ने बीते दिन अंतिम सांस ली।

हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि तरला जोशी का देहांत कैसे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बंदिनी स्टार आसिया काजी और मृणाल जैन, तरला जोशी से अक्सर बातचीत करते थे। उनके निधन से एक बार फिर टीवी इंडस्ट्री को हिलाहकर रख दिया है। लोग सोशल मीडिया के जरिए तरला जोशी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

तरला जोशी छोटे पर्दे का एक जाना माना नाम थीं। तरला जोशी टीवी के कई शोज में काम कर चुकी हैं। तरला जोशी ने ज्यादातर शोज में ‘बा’ का किरदार निभाया है। तरला जोशी ने बंदिनी, साराभाई वर्सेज साराभाऔर एक हजारों में मेरी बहना है जैसे टीवी शोज में अपनी शानदार एक्टिंग की थी। तरला जोशी ने सीरियल बंदिनी के जरिए घर घर में अपनी नई पहचान बनाई थी। सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है के दौरान तरला जोशी ने निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा की दादी का किरदार निभाया था।

इन 3 स्टार्स के घर भी छाया मातम
तरला जोशी के अलावा 3 टीवी सितारों के घर से मौत की खबर आई है। एक्टर मिहिर मिश्रा के पिता का निधन हो गया। मिहिर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। दीया और बाती हम, एफआईआर, गीत जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं अदाकारा कनिका माहेश्वरी ने अपने ससुर को खो दिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस फाल्गुनी देसाई ने भी बीते दिनों दुनिया को अलविदा कहा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!