व्यापारियों और दुकानदारों को “रूल ऑफ़ सिक्स” का पालन करना होगा – मंत्री सखलेचा

नीमच : सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं नीमच जिले के कोविड नियंत्रण के लिए प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जावद, अठाना, नयागांव, सरवानिया महाराज तथा मोरवन, डीकेन, रतनगढ़ एवं सिंगोली में व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की।

व्यापारियों की बैठक में मंत्री सखलेचा ने कहा कि अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे प्रारंभ की जा रही है। सभी व्यापारी दुकानदार और फल व सब्जी विक्रेता अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवा लें। प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर सोमवार को लगाया जा रहा है, जिसमें व्यापारियों की कोविड जांच निशुल्क की जाएगी। व्यापारियों को दुकान व्यवसाय का संचालन करते समय नेगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट होना अनिवार्य है।

मंत्री सखलेचा ने व्यापारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी दुकान संस्थान या प्रतिष्ठान पर एक समय में 6 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि खाद, बीज, कृषि उपकरण, मेडिकल दुकानों, किराना दुकानों को सप्ताह में 6 दिन खोलने की अनुमति रहेगी, अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को 50% की सीमा में खोला जा सकेगा। होटल, चाय-नाश्ता की दुकानों पर बाहर बेंच लगाकर लोगों को बैठाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, पार्सल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

बैठक में मंत्री सखलेचा ने कहा कि कोविड से ठीक हो चुके लोग भी पुन: अपनी जाँच करवाएँ। उन्होंने सभी व्यापारियों से चर्चा में कहा कि वे 50% बाजार खोलने के संबंध में गाइडलाइन अनुसार आपसी सहमति बनाकर एसडीएम को उपलब्ध करवाएँ, ताकि एसडीएम पृथक से आदेश जारी कर सके।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!