राष्ट्रपति का अकाउंट डिलीट करना पड़ा महंगा, इस देश ने Twitter पर तत्काल लगाया बैन

बड़े नेताओं के अकाउंट से छेड़छाड़ करने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। अब नाइजीरिया ने ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया। नाइजीरिया के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का कहना है कि देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वजह से नाइजीरिया की सरकार ने ट्विटर को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति का अकाउंट डिलीट करना पड़ा महंगा

ट्विटर ने दो दिन पहले ही नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी का आधिकारिक अकाउंट डिलीट कर दिया था। ट्विटर का कहना था कि राष्ट्रपति ने नियमों को तोड़ा है। इस वजह से उनका अकाउंट डिलीट किया गया है। इसके बाद नाइजीरिया की सरकार ने ट्विटर को सस्पेंड किया है। इस वजह से माना जा रहा है कि नाइजीरिया सरकार बदले की भावना से यह कार्रवाई कर रही है। इससे पहले भारत में नए आईटी नियमों को लेकर भी केंद्र सरकार और ट्विटर आमने सामने आए थे।

राष्ट्रपति ने सिविल वार पर किया था ट्वीट

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने दक्षिण-पूर्व में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सिविल वार को लेकर ट्वीट किया था। इस युद्ध में 10 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। 1970 के दशक में यह युद्ध 30 महीने तक चला था।

राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा था “आज जो भी लोग गलत बर्ताव कर रहे हैं, वो नाइजीरियाई गृह युद्ध की जानकारी को लेकर काफी युवा हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उस वक्त कितनी जानें गई थीं और कितना नुकसान हुआ था। हम 30 महीने तक मैदान में रहे थे और इस बार भी उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।” ट्विटर ने इस बयान को नियमों के खिलाफ बताते हुए इसे हटा दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!