देश में बच्चों को इसी माह से मिल सकेगी वैक्सीन

नई दिल्ली । कोरोना के तीसरी लहर के बच्चों के लिए ज्यादा घातक होने की खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि बच्चों के लिए भी देश में जल्द वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संकेत दिए हैं कि बच्चों के लिए कोरोना टीका इसी महीने आ सकता है। सरकार के मुताबिक, जायडस कैडिला के टीके को जल्द मंजूरी दी जा सकती है, जिसके परीक्षण 12-18 साल की आयु के बच्चों पर भी हुए हैं। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अभी कोवैक्सीन के बच्चों पर परीक्षण शुरू हुए हैं, लेकिन उसके पूरे होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि परीक्षण प्रतिरोधक क्षमता के होते हैं। जबकि जायडस कैडिला के टीके के परीक्षण बच्चों पर हो चुके हैं। उम्मीद है कि अगले दो सप्ताह में वह लाइसेंस के लिए आ सकती है। टीके को मंजूरी देते समय इसे बच्चों को देने पर भी निर्णय लिया जा सकता है। जायडस कैडिला की वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण पूरे चुके हैं। इसके परीक्षण में 800-100 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 12-18 साल के बीच है। इसलिए इस टीके को 12-18 साल के आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी मंजूरी मिलने के प्रबल आसार हैं और पॉल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं। हालांकि, अंतिम फैसला एक विशेषज्ञ समूह परीक्षण के आंकड़ों के आधार पर करता है। यदि दो सप्ताह के भीतर वह लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो मुश्किल से एक सप्ताह और मंजूरी की प्रक्रिया में लगेगा। यानी इसी महीने टीका उपलब्ध हो सकता है। कैडिला का टीका तीन खुराक वाला है। यह त्वचा में दिया जाने वाला इंट्राडर्मल टीका है। इसे इंजेक्शन के जरिये नहीं दिया जाता है, बल्कि एक अलग डिवाइस से चमड़ी में डाला जाता है। इसलिए बच्चों के लिए यह टीका ज्यादा उपयोगी होगा। अगले चरण में कैडिला इसका परीक्षण 12 साल से छोटे उम्र के बच्चों पर भी करेगा। टीके को केंद्र सरकार के नेशनल बॉयोफॉर्मा मिशन के तहत सहायता दी गई है। कैडिला के प्रवक्ता ने कहा कि टीके के तीनों चरण के परीक्षण पूरे हो चुके हैं तथा आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। उसके बाद मंजूरी के लिए ड्रग कंट्रोलर को आवेदन किया जाएगा। 

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!