जीएमएसी के 28 जूडा पदाधिकारियों को छात्रावास खाली करने का नोटिस

भोपाल ।

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के जूनियर डॉक्टरों पर और सख्ती शुरू हो गई है। डीन डॉ. जितेन शुक्ला ने 28 जूडा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल छात्रावास खाली करने का नोटिस दिया है। इसके पहले उन्होंने इन्हीं पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर सीट लीविंग बांड की राशि जमा कर इस्तीफा देने को कहा था। जूडा के सामहिक इस्तीफ के बाद जीएमसी प्रबंध्ान ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, कोई भी जूडा पदाध्ािकारी इसके लिए तैयार नहीं हुआ है न ही अभी तक किसी ने हॉस्टल खाली किया है। बता दें हाईकोर्ट ने गुरुवार को 24 घंटे के भीतर हड़ताल खत्म करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी जूडा की हड़ताल चल रही है। सोमवार को इस मामले में हाईकोर्ट में फिर सुनवाई है। सरकार को कोर्ट को जवाब देना होगा कि जूडा के खिलाफ क्या कार्रवाई की। लिहाजा, हड़ताल खत्म नहीं होने की स्थिति में जूडा के खिलाफ रविवार को कार्रवाई हो सकती है। इसमें पहला कदम हॉस्टल खाली कराने को लेकर हो सकता है।
मरीजों को परेशानी न हो इसलिए विदिशा से 28 डॉक्टर बुलाए

हमीदिया अस्पताल में कोराना के 65 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा म्यूकरमाइकोसिस के 130 और अन्य बीमारियों के 240 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत नहीं आए, इसलिए विदिशा मेडिकल कॉलेज से 28 डॉक्टर शनिवार को बुलाए गए हैं। इनमें 18 ने सुबह 11 बजे ही आकर काम संभाल लिया है। इसके पहले से 78 डॉक्टर आसपास के जिलों से बुलाए गए थे।

मंत्री ने कहा कोर्ट के निर्देश का सम्मान करे जूडा

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जूडा को हाईकोर्ट के निर्देश का सम्मान करना चाहिए। कोरोना संक्रमण के दौरान हड़ताल कहीं से उचित नहीं है। जूडा पहले हड़ताल खत्म करे। बातचीत के लिए सरकार के द्वार हमेशा खुले हैंं। कोर्ट ने भी एक कमेटी बनाई है जो जूडा से बातचीत करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!