पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

नई दिल्ली |

कांग्रेस की युवा इकाई ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया और इस मुश्किल समय में आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘आपदा में अवसर ढूंढने वाली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को आपदा में डाल दिया है।

एक तरफ अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है।” उन्होंने यह भी कहा, ‘‘ भाजपा जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल की 5 रुपये की वृद्धि पर सड़कों पर प्रदर्शन करती हुई दिखती थी पर आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो सब मौन हैं।” युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘हम यह मांग करते हैं की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी को वापस करके महंगाई और मंदी से जूझ रहे जनमानस को राहत दी जाए।”

गौरतलब है कि शुक्रवार को वाहन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई । सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पिछले एक महीने में वाहन ईंधन कीमतों में 18 बार बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 85.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्र प्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!