अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट फेसबुक ने 2 साल के लिए किया बैन

वाशिंगटन |

फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दो साल के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है। इससे पहले मई में सोशल मीडिया नेटवर्क के ओवरसाइट बोर्ड ने फेसबुक पर ट्रंप के अकाउंट के निलंबन को बरकरार रखने के पक्ष में राय दी थी। 6 जनवरी को अमेरिकी संसद परिसर में हुई हिंसा के बाद ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। ट्रंप पर इस घटना के लिए अपने समर्थकों को भड़काने के आरोप लगे थे।
ओवरसाइट बोर्ड ने मई में कहा था कि, “फेसबुक के लिए अनिश्चितकाल निलंबन की मानकविहीन पेनल्टी लगाना उचित नहीं था।” उसने कहा कि फेसबुक के पास 7 जनवरी को लगाए गई “मनमानी पेनल्टी” के खिलाफ फिर से जांच कर कोई और पेनल्टी तय करने के लिए छह महीने का समय है, जिससे “उल्लंघन की गंभीरता और भविष्य में नुकसान की आशंका” दिखती हो।

बोर्ड ने कहा था कि फेसबुक अगर ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने का फैसला करता है तो कंपनी को आगे होने वाले उल्लंघनों का तत्काल पता लगाने में सक्षम होना चाहिए। बता दें कि ट्रंप को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!