तमिलनाडु के चिड़ियाघर में शेरनी की कोरोना से मौत, 9 शेर भी पॉजिटिव

देश में कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरी लहर के बाद तीसरी वेव की चेतावनी भी जारी हो गई है। कोविड संक्रमण को रोकने के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान शुरू हो गया है। इस महामारी से इंसानों के साथ अब जानवरों के संक्रमित हो रहे हैं। ऐसा मामला तमिलनाडु के वंदालुर जू से सामने आया है। यहां के लोकप्रिय अरिगनार अन्ना प्राणी उद्यान में कोविड-19 से एक शेरनी की मौत हो गई है। इसके अलावा नौ अन्य शेर संक्रमित बताए जा रहे हैं।

वंदालुर जू ने एक बयान जारी कर बताया कि शेरनी नीला की मौत गुरुवार की शाम लगभग सवा छह बजे हुई। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार नीला में कोविड संक्रमण के लक्षण नहीं थे। बुधवार को देखा गया कि उसकी नाक बह रही है। इसके तत्काल बाद उसका इलाज शुरू किया गया। इससे पहले 26 मई को सफारी पार्क इलाके में एनिमल हाउस-1 में रहने वाले पांच शेरों में भूख की कमी देखी गई।

इसके अलावा समय-समय पर उनको कफ भी निकल रहा था। इसके बाद चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों की टीम ने 11 शेरों का नमूना लेकर जांच के लिए तमिलनाडु पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग संस्थान, भोपाल भेजा। इनमें से नौ शेर कोरोना संक्रमित पाए गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!