NACH की सुविधाएं पूरे हफ्ते मिलेंगी, 1 अगस्त से लागू,अब Weekend पर भी आ जाएगी Salary

नई दिल्ली:अब आपको अपनी सैलरी के लिए शनिवार और रविवार यानी वीकेंड के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा, RBI ने National Automated Clearing House (NACH) के नियमों में बदलाव कर दिया है. NACH की सुविधाएं 1 अगस्त, 2021 से हफ्ते में सातों दिन मिलेगी. अभी सिर्फ इसकी सुविधाएं तभी मिलती हैं जब बैंक खुले होते हैं, आमतौर पर सोमवार से शुक्रवार के बीच ही NACH की सुविधाएं मिलती है.

NACH की सुविधाएं अब पूरे हफ्ते
कई बार ऐसा होता है कि महीने की पहली तारीख वीकेंड पर पड़ जाती है, जिसकी वजह से सैलरीड क्लास को अपनी सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना पड़ता है. RBI गवर्नर शक्तिकांता दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने आज क्रेडिट पॉलिसी रीव्यू के दौरान ऐलान किया कि ग्राहकों की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए और 24×7 मौजूद रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) का लाभ उठाने के लिए, NACH जो अभी बैंकों में कार्य दिवसों में उपलब्ध है, इसे हफ्ते के सभी दिनों लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है, जो 1 अगस्त, 2021 से प्रभावी होगा.

सैलरी, पेंशन, EMI पेमेंट अब वीकेंड पर भी
NACH एक बल्क पेमेंट सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेश ऑफ इंडिया (NPCI) संचालित करता है. जो कई तरह के क्रेडिट ट्रांसफर जैसे डिविडेंड, इंटरेस्ट, सैलरी और पेंशन की सुविधा देता है. इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी बिल का पेमेंट, गैस, टेलीफोन, पानी, लोन की EMI, म्यूचुअल फंड निवेश और इंश्योरेंस प्रीमियम के भुगतान की भी सुविधा देता है. मतलब अब आपको इन सारी सुविधाओं को हासिल करने के लिए सोमवार से शुक्रवार यानी Week Days का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, ये काम Weekends में भी हो जाएंगे.

RBI ने कहा कि NACH लाभार्थियों के लिए डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के एक लोकप्रिय और प्रमुख डिजिटल मोड के रूप में उभरा है, जो मौजूदा वक्त में COVID-19 के दौरान समय पर और पारदर्शी तरीके से सरकारी सब्सिडी के हस्तांतरण में मदद करता है. वर्तमान में, NACH की सेवाएं केवल उन्हीं दिनों मिलती हैं जब बैंक काम कर रहे होते हैं, लेकिन 1 अगस्त से यह सुविधा सप्ताह के सभी दिनों में उपलब्ध होगी.

ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
आपको बता दें कि Reserve Bank of India ने लगातार छठी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. कोरोना महामारी की दूसरी लहर और महंगाई की हालत को देखते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने बाजार की उम्मीद के मुताबिक रेपो रेट (4%), रिवर्स रेपो रेट (3.35%) और कैश रिजर्व रेश्यो (CRR-4%) की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!