जो बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वैक्सीन साझा करने की घोषणा की

वाशिंगटन |

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश में कोविड-19 टीके की अतिरिक्त 75 प्रतिशत खुराकें संयुक्त राष्ट्र के सहयोग वाली ‘कोवैक्स’ पहल को आवंटित करने की योजना की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इसके तहत अतिरिक्त 2.5 करोड़ खुराकों में पहली किस्त के तौर पर करीब 1.9 करोड़ खुराकें दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के साथ अफ्रीका के लिए आवंटित की जाएंगी।
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुनिया के तीन अन्य नेताओं से इस संबंध में बातचीत की और उन्हें बताया कि अमेरिका संबंधित देशों को कोविड-19 रोधी टीके की 2.5 करोड़ खुराकें साझा करेगा।
राष्ट्रपति बाइडन ने एक बयान में विस्तार से बताया कि अमेरिका 2.5 करोड़ टीकों का आवंटन किस प्रकार करेगा। बाइडन ने कहा, ‘‘कम से कम 75 प्रतिशत खुराकें- करीब 1.9 करोड़ खुराकें ‘कोवैक्स’ पहल के जरिए साझा की जाएंगी। इसमें लातिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र को साठ लाख, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया को 70 लाख और करीब पचास लाख खुराकें अफ्रीका को दी जाएंगी।”
बाइडन ने कहा, ‘‘बाकी साठ लाख खुराकें सीधे उन देशों को दी जाएंगी जहां पर संक्रमण के मामले बढ़े हैं, जो संकट में हैं। इसमें अमेरिका अपने भागीदार और कनाडा, मैक्सिको समेत पड़ोसियों, भारत और कोरिया गणराज्य को टीके देगा।” पिछले कुछ समय से बाइडन प्रशासन पर भारत जैसे देशों में अतिरिक्त खुराकें भेजने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा था जहां टीके की किल्लत पैदा हो गई है।
बाइडन ने कहा, ‘‘हम कनाडा और मैक्सिको के साथ 40 लाख से ज्यादा खुराकें पहले ही साझा कर चुके हैं और पिछले महीने मैंने घोषणा की थी कि जून अंत तक अमेरिका दुनिया के साथ आठ करोड़ खुराकें साझा करेगा।” उन्होंने कहा कि महामारी को खत्म करने और वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा की बेहतरी के लिए मजबूत अमेरिकी नेतृत्व बहुत जरूरी है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!