बीकानेर बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 54 पैकेट्स नशीला पदार्थ बरामद

जोधपुर ।

बीती रात BSF ने भारत-पाक सीमा पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 54 पैकेट नशीला पदार्थ बरामद किया है। सीमा पर मुस्तैद सीमा प्रहरियों ने मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए स्मगलिंग के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। इसे बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर का अब तक का सबसे बड़ा सीजर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इलाके में चली तेज आंधी और बारिश का फायदा उठा कर तस्कर भागने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला बीकानेर से लगती भारत-पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित खाजूवाला के सीमा चौकी बंडली के इलाके का है। यहां ड्यूटी पर तैनात जवानों को तारबंदी के नजदीक कुछ हलचल दिखाई दी। जैसे ही सीमा प्रहरियों ने तस्करों को ललकारा और फायरिंग की, तो वो अंधेरे और खराब मौसम का फायदा उठाते हुए वहाँ से भाग निकले । BSF आईजी पंकज गूमर के निर्देशन में तस्करों के मंसूबे का पता लगाने के लिए जब घटनास्थल की सघन जांच की गई, तो मौके से 56 किलो 630 ग्राम (54 पैकेट) मादक पदार्थ बरामद किया गया। ये प्रथम दृष्टया हेरोइन सा प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसकी जांच कराई जा रही है।

यह राजस्थान फ्रंटियर के इलाके में मादक पदार्थो की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है। सीमा सुरक्षा बल की तरफ से इस संदर्भ FIR दर्ज की गई है। इस त्वरित कार्यवाही के लिए महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल पंकज गुमर, राजस्थान फंटियर व अन्य अधिकारियों ने जवानों की सजगता व उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए उनकी हौसलाअफजाई की। इससे पहले 7 व 8 फरवरी 2021 की मध्यरात्रि को भी तस्करों ने श्रीगंगानगर जिले से लगती भारत-पाक सीमा पर स्मगलिंग का प्रयास किया था, जिसे सीमा सुरक्षा बल द्वारा नाकाम कर दिया गया। इसके अलावा बीकानेर जिले से लगती भारत-पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर भी 5 मार्च और 20 मार्च 2021 को घुसपैठ की कोशिश में एक-एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर किया जा चुका है ।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!