डीजल के लगातार चढ़ते दाम का असर, 40 फीसद तक बढ़ेगा मालभाड़ा

भोपाल।

आसमान छूती महंगाई के बीच राजधानी के ट्रांसपोर्ट संचालकों ने माल भाड़ा 40 फीसद तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। निर्णय लेने के पीछे वे पांच महीने में डीजल के 12.21 रुपये प्रति लीटर महंगा होने, टोल टैक्स व बीमा प्रीमियम बढ़ने को कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि पुराने रेट (किराया) पर वे माल को एक से दूसरे स्थान पर नहीं ले जा सकते। इसलिए जल्द ही वे नए रेट पर भाड़ा लेने लगेंगे। ऐसा होने पर जनता पर दोहरा बोझ पड़ेगा, क्योंकि पहले ही वे महंगा पेट्रोल-डीजल खरीदने को मजबूर हैं। ऊपर से माल भाड़ा बढ़ा तो किराना से लेकर प्रत्येक जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ेंगे।
गौरतलब है कि जनवरी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.50 रुपये थी, जो अब 102.61 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं 81.68 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला डीजल अब 93.89 रुपये का हो गया है। इस तरह दोनों में ही खासी वृद्धि हुई है और हर वर्ग परेशान हैं, क्योंकि ईंधन के कारण जरूरत की हर वस्तु की कीमत भी बढ़ गई है। भाड़ा बढ़ने पर बाजार पर और असर पड़ेगा।
यहां से आता है सामान
राजधानी में परचून, कपड़ा, फुटवेयर, लोहा, सीमेंट समेत अन्य सामान बाहर से आता है। यह माल दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक आदि प्रदेशों से आता है। इसके अलावा सब्जियां व फल उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि राज्यों से आते हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान 10 फीसद गाड़ियां भी सड़कों पर नहीं दौड़ी। अब चूंकि कर्फ्यू में ढील दी गई है। ऐसे में दूसरे राज्यों से माल शहर में आने लगेगा।
ऐसे समझे कारोबार-

  • 700 से अधिक ट्रांसपोर्ट हैं भोपाल में।
  • 10 हजार से ज्यादा ट्रक, ट्रॉले, कंटेनर, डंपर व अन्य लोडिंग वाहन।
  • 400 ट्रकों से माल उतारा या भरा जाता है यहां से
  • 10 फीसद ट्रक भी नहीं दौड़े कर्फ्यू के कारण
  • 40 फीसद तक माल भाड़ा बढ़ेगा आगामी दिनों में
    स्रोत : ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के अनुसार।
    पांच माह में ईंधन की यूं चढ़ी कीमतें –
    पेट्रोल-
    माह– कीमत (रुपये में)
    जनवरी-21– 91.50
    फरवरी-21– 93.99
    मार्च-21– 98.51
    अप्रैल-21– 98.42
    मई-21– 102.34
    डीजल-
    माह– कीमत (रुपये में)
    जनवरी-21– 81.68
    फरवरी-21– 84.28
    मार्च-21– 89.76
    अप्रैल-21– 88.98
    मई-21– 93.98
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!