सोई गैस की कीमत में बड़ी कटौती, 123 रुपए सस्ता हुआ सिलेंडर

जून की पहली तारीख को जहां कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं रसोई गैस के मोर्चे पर भी राहत की बड़ी खबर आ रही है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder Price की समीक्षा करती हैं और जरूरी बदलाव किया जाता है जो पूरे महीने लागू रहती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 जून से रसोई गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 123 रुपए की कटौती हुई है। वहीं 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले LPG Cylinder की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले LPG Cylinder की कीमत इस महीने भी 809 रुपए प्रति सिलेंडर रहेगी। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब सस्ता होकर 1473.5 रुपए में मिलेगा।

14.2 KG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत: दाम में कोई परिवर्तन नहीं होने के बाद दिल्ली में 14.5 किलो का घरेलू सिलेंडर 809 रुपए में मिलेगा, वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 835 रुपए, मुंबई में 809 रुपए और चेन्नई में 825 रुपए प्रति सिलेंडर रहेगी। बता दें, मई में घरेलू सिलेंडर (14.5 KG) के दाम में काेई बदलाव नहीं किया गया था। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कटौती की थी।

IOC की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपए प्रति सिलेंडर हैं, इसके पहले इसका रेट 1595.50 रुपये था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 45.50 रुपये घटाए थे, तब इसके भाव 1641 रुपये से घटकर 1595.5 रुपये पर आ गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!