आमिर खान की बेटी आइरा खान का ब्वॉयफ्रेंड संग वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

नई दिल्ली ।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तरह ही उनकी बेटी आइरा खान काफी चर्चा में रहती हैं। आइरा ने भले ही फिल्मों में डेब्यू न किया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। आइरा बीते काफी वक्त से अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर लाइम लाइट में हैं। वो अपने फॉलोवर्स के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार करती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बात को फैंस के साथ बेबाकी से शेयर करती हैं। आइरा पिछले कई महीनों से अपने कथि​त ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिकरे के साथ अफेयर की खबरों को लेकर कफी चर्चा में हैं। इसी बीच अब आइरा और उनके ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में दोनों के बीच बिताए गई खूबसूरत पलों की झलकियां देखने को मिल रही है। यहां देखें आइरा का वीडियो…

आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपने कथि​त ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिकरे के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो आइरा और नुपूर के साथ बिताए लम्हों की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोमांटिक डिनर से लेकर, वैकेशन, पार्टी और वर्कआउट तक के खास पलों के इस वीडियो में दिखाया गया है। दोनों कई ईवेंट पर साथ नजर आ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि दोनों एक दूरसे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयरक करते हैं। वहीं दोनों की बीच की कैमिस्ट्री उनके फैंस को दिल जीत रही है। इस वीडियो के शेयर करते हुए आइरा ने कैप्शन में लिखा- ‘तुम मेरे सहारा हो। स्टूपिड लगते हैं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं क्यूटी।’

आपको बता दें कि हाल ही में आइरा खान ने अपने नाम का सही मतलब और उच्चारण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल, अब तक मीडिया में आइरा खान का नाम इरा खान लिखा और कहा जाता था। इतना ही नहीं उनके दोस्त भी उन्हें इरा कहकर पुकराते हैं। ऐसे में उन्होंने खुलासा किया कि उनका नाम इरा नहीं बल्कि आइरा है। इस बात को आमिर खान की बेटी ने सोशल मीडिया पर अपना एक खास वीडियो साझा कर बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि जो भी उनके नाम को सही तरीके से नहीं बुलाएगा तो वह उसपर जुर्माना भी लगाएंगी।

वह वीडियो में आइरा खान कहती हैं, ‘मेरा नाम लेकर मेरे दोस्त मुझे चिढ़ाते हैं। वह सभी मुझे इरा कहते हैं। अब मैंने बताने का फैसला किया है कि मेरा नाम आइरा है। जैसे आई और रा।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!