लालू यादव ने सीएम नीतीश पर लगाया घोटाला का आरोप

पटना ।

राजद सप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चढ़ावा लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने नालंदा के हिलसा के चकवाजितपुर उप स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर साझा कर स्वास्थ्य व्यवस्था पर चोट की। लिखा : ‘नीतीश ने अपने गृह जिला नालंदा में भी हमारे द्वारा बनाया गया स्वास्थ्य केंद्र (Health center) बंद करा दिया, लेकिन गुलाबी फाइलों (Pink files) में यह चालू है। ऐसे हजारों स्वास्थ्य केंद्रों की बलि ले ली गई है, क्योंकि इनके फाइलों में कार्यरत रहने से प्रसाद रूपी चढ़ावा प्राप्त होता रहता है। उन्होंने यह तस्वीर राजद नालंदा के ट्वीटर पेज से साझा की थी, जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र झाडिय़ों के बीच जीर्ण-शीर्ण व्यवस्था में दिख रहा है।

उन्‍होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। नालंदा के उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर उनसे सवाल किया है कि क्‍या 15 साल से यहां आदमी नहीं रह रहे थे ? उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं की आवश्‍यकता नहीं थी ? ये कैसा सुशासन है जिसें सरकार 15 साल तक सोई रहती है।

बता दें कि चारा घोटाला मामले में रांची हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से लालू यादव बिहार की राजनीति में ट्विटर के माध्‍यम से लगातार सक्रिय हैं। कोविड काल में बिहार के गांवों के उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों की बदहाली पर सरकार को घेर रहे हैं।

राजद ने सरकार को दी चेतावनी

उधर, प्रदेश मे बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों के बीच दवाइयों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने, सरकारी अस्पतालों में समुचित मात्रा में दवा उपलब्ध कराने व बदहाल स्वास्थ्य को सुचारु करने की मांग को लेकर राजद ने सरकार को चेतावनी दी है। सुधार नहीं होने पर पार्टी आंदोलन करेगी।

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि ब्लैक फंगस को लेकर बिहार सरकार की तैयारी अधूरी है। अगर एक सप्ताह के अंदर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारु नहीं किया गया तो राजद चरणबद्ध आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कालेजों तथा प्रमुख अस्पतालों में ब्लैक फंगस की दवा खत्म है। पटना एम्स में ब्लैक फंगस के 80 तथा आइजीआइएमएस में 98 मरीजों के भर्ती होने के बावजूद दवा नहीं है। नए मरीजों के लिए भी इंजेक्शन उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण है। तमाम दावों के बावजूद ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज को इंजेक्शन, दवा उपलब्ध कराने में सिस्टम का दम फूल गया है।

डाक्टरों का कहना है कि म्यूकर माइकोसिस से पीडि़त मरीजों को एंफोटेरेसिन-बी या एम्फो बी इंजेक्शन आठ सप्ताह तक हर दिन देना होता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि बिहार में दवा उपलब्ध नहीं है। दवा के बगैर समुचित उपचार संभव ही नहीं है। राजद प्रवक्ता ने दवाइयों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री से की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!