अमे‎रिका ने चीनी सीफूड कंपनी के आयात पर लगाई रोक

वाशिंगटन । अमेरिकी सरकार ने उस चीनी कंपनी से सीफूड के आयात पर रोक लगा दी, जिस पर चालक दल के सदस्यों को गुलाम की तरह काम करने के लिए विवश करने का आरोप है जिसके चलते पिछले साल कई इंडोनेशियाई मछुआरों की मौत हुई। सीमा शुल्क तथा सीमा संरक्षण विभाग ने कहा कि वह डालियन ओशियन फिशिंग के 30 से अधिक जहाजों से जुड़े किसी भी आयात पर तत्काल रोक लगाएगा। वह अमेरिका के उस कानून के तहत यह रोक लगाएगा जिसमें ऐसे उत्पाद पर पाबंदी लगाने का प्रावधान है जिनका उत्पादन गुलाम जैसी स्थितियों में काम कर रहे श्रमिकों ने किया है। गृह मंत्री एलेजांद्रो मेयरकास ने कहा ‎कि हम जबरन मजदूरी से उत्पादित किसी भी वस्तु को स्वीकार नहीं करेंगे। इंडोनेशियाई सरकार ने मई 2020 में इस कंपनी पर उसके मछुआरों के साथ अमानवीय बर्ताव करने का आरोप लगाया था। उसने कहा कि उसके दर्जनों मछुआरों को एक दिन में 18 घंटे तक काम करने के लिए विवश किया गया और उन्हें कोई मेहनताना भी नहीं दिया या पहले से तय राशि से कम वेतन दिया। उसने आरोप लगाया कि इन परिस्थितियों में काम करते हुए बीमार होने के कारण कम से कम तीन मछुआरों की मौत हो गई।

सम्बंधित खबरे

पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!