लॉकडाउन ने बदले शिल्पा शिंदे के हालात! एक्टिंग छोड़ रोजी रोटी के लिए कंस्ट्रक्शन फील्ड में करने लगी हैं काम

मुंबई |

कोरोना महामारी के कारण जहां लाखों लोग जान गंवा चुके हैं तो लाखों के रोजगार भी छिन चुके हैं। कई सेलेब्स तो फल-सब्जी बेचने के अलावा अन्य काम कर गुजारा कर रहे हैं। इसी बीच ‘भाबीजी घर पर हैं!’ है की ‘अंगूरी भाभी’ यानि शिल्पा शिंदे का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में ‘बिग बॉस 11’ की विजेता शिल्पा शिंदे एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के शिल्पा शिंदे ने शेयर की हैं। वीडियो में वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हाथ में ड्रिलिंग मशीन लिए काम करती नजर आ रही हैं।

सिर पर कैप लगाए और कुर्ता पहने शिल्पा शिंदे पूरे जी-जान से पत्थरों और दीवारों को काटती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर कर शिल्पा शिंदे ने लिखा-‘लॉकडाउन हो गया तो मैं कंस्ट्रक्शन फील्ड में घुस गई जिसके पास अभी भी काम नहीं है, वो लोग अपना फील्ड चेंज कर सकते हैं। वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा। बस पॉजिटिव रहिए।’शिल्पा शिंदे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि शिल्पा शिंदे ने 1999 में टीवी की दुनिया में कदम रखे थे, लेकिन उन्हें पहचान साल 2015 शुरू हुए ‘भाबी जी घर पर हैं’ से मिली। इस शो में उन्होंने ‘अंगूरी भाबी’ का किरदार निभाया, जिसे काफी पसंद किया गया था।

हालांकि उन्होंने किरदार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के बावजूद साल 2016 में यह शो छोड़ दिया था। इसके बाद वह ‘कभी आए ना जुदाई’, ‘संजीवनी’, ‘मिस इंडिया’, ‘मेहर-कहानी हक और हकीकत की’, ‘रब्बा इश्क ना होवे’, ‘बेटियां अपना या पराया धन’, ‘हरी मिर्ची लाल मिर्ची’ और ‘वारिस’ जैसे टीवी शोज में दिखीं।

वह ‘बिग बाॅस 11’ की विनर रह चुकी हैं। शिल्पा शिंदे बीते साल ‘पौरषपुर’ वेब सीरीज और सुनील ग्रोवर के शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में नजर आई थीं। खैर अब लाॅकडाउन में वह एक्टिंग छोड़ कंस्ट्रक्शन फील्ड में काम कर रही हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!