आज तय होगा मध्‍य प्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील कैसे दी जाएगी

भोपाल।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज पूरे प्रदेश में हर स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठकें हो रही हैं जो आज तय करेंगी कि 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील कैसे दी जाएगी और धीरे धीरे कैसे अनलॉक करेंगे। वहीं सरकार ने कार्यालयों के संचालन के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार कल 78,737 टेस्ट किए गए जिसमें 1,476 पॉजिटिव आए। 5,059 लोग स्वस्थ होकर घर गए। हमारी रिकवरी रेट 95.5% हो गई है और पॉजिटिविटी रेट 1.8% रह गई है। हमारे 2 ज़िलों में कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया और 23 जिलों में 10 से कम पॉजिटिव मामले आए हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार आज मध्यप्रदेश का रिकवरी रेट लगातार बढ़कर 95.47% हो गया है तथा पाजिटिविटी रेट घटकर 1.88% रह गया है। आगर-मालवा और भिंड की जनता और सभी स्तर के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को बधाई। आपके अनुशासन और मेहनत से कल जिले में एक भी नया कोरोना का प्रकरण नहीं आया है

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के 23 जिलों में एक दिन में नए पाजिटिव प्रकरणों की संख्या 10 से कम रही है। प्रदेश में सघन कोरोना टेस्टिंग निरंतर जारी है। 78,437 टेस्ट किए गए जिसमे से 1,476 पाज़िटिव आए हैं तथा कुल ऐक्टिव केसेस की संख्या 27,256 है।

इंदौर, भोपाल और सागर को छोड़कर शेष सभी जिलों की औसत पाजिटिविटी रेट 5% या इससे कम है। कोरोना नियंत्रण का मूलमंत्र है जनता की भागीदारी। नए प्रकरण न आयें इसके लिये कोरोना गाइड लाइन का पालन करते रहें। गाँव, कस्बों और शहरों के क्राइसिस मैनेजमेंट समूह निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!