दूसरे देशों में संक्रमण का प्रबल कारण बन सकता है कोरोना का बी.1.617.2 वैरिएंट

नई दिल्ली ।

देश के एक जाने माने विज्ञानी ने कहा है कि कोरोना वायरस का बी.1.617.2 वैरिएंट बहुत संक्रामक है और यह दूसरे देशों में संक्रमण का प्रबल कारण बन सकता है। यह वैरिएंट पिछले साल भारत में पहली बार सामने आया था। सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मालिक्यूलर बायोलाजी (सीसीएमबी) के एडवाइजर डा. राकेश मिश्र ने कहा कि बी.1.617.2 वैरिएंट भारत में पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में सामने आया था और फरवरी-मार्च के दौरान कोरोना की लहर में सबसे प्रमुख वैरिएंट बन गया।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बी.1617 वैरिएंट में तीन बदलाव हो चुके हैं। यह बी.1617.1, बी.1617.2 और बी.1617.3 का रूप ले चुका है। इनमें से बी.1.617.2 वैरिएंट सबसे ज्यादा संक्रामक हो गया है। सबसे ज्यादा इसी वैरिएंट से लोग संक्रमित हो रहे हैं। केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में इस वैरिएंट के बड़ी संख्या में केस मिले हैं। ब्रिटेन में भी इसके मामले सामने के बाद से इस पर निगरानी रखी जा रही है।

वियतनाम में मिला कोरोना का हाइब्रिड वैरिएंट

वियतनाम में कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट पाया गया है। यह भारत और ब्रिटेन में पाए गए वायरस के स्ट्रेन का हाइब्रिड वैरिएंट यानी इन दोनों से मिलकर बना है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन टी. लोंग ने कहा कि वियतनाम में हाल में कोरोना संक्रमण में वृद्धि का कारण यह वैरिएंट हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!