पैरा-तैराक सुयश नारायण जाधव 2020 टोक्यो पैरालिम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए हैं। सुयश टोक्यो में एस-7 कैटेगरी की 50 मीटर बटरफ्लाई और एसएम-7 कैटेगरी की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे।
महाराष्ट्र के 27 वर्षीय सुयश ने जकार्ता में आयोजित 2018 एशियाई पैरा खेलों में अपने प्रदर्शन के आधार पर पैरालिम्पिक में अपना स्थान बुक किया। सुयश अभी साई के भालेवडी सैंटर में प्रैक्टिस कर रहे हैं।
यह है रिकॉर्ड : 50 मीटर बटरफ्लाई में न्यूनतम योग्यता मानक (एम.क्यू.एस.) 0.32.90 है वहीं, सुयश 0.32.71 का समय दर्ज कर चुके हैं जोकि उन्हें गोल्ड मैडल की ओर ले जा सकते हैं।









