केरल, गोवा, पुडुचेरी समेत इन राज्यों ने की लॉकडाउन और पाबंदी बढ़ाने की घोषणा

नई दिल्ली |

केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर लॉकडाउन या अन्य पाबंदियां सोमवार से अगले एक हफ्ते से लेकर एक पखवाड़े तक बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश ने पाबंदियों में कुछ ढील देने का फैसला किया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में पाबंदी को नौ जून तक बढ़ाने की घोषणा की जबकि पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

तमिलनाडु लॉकडाउन को पहले ही सात जून तक बढ़ा चुका है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर लोग सहयोग करें और कोरोना के मामलों में कमी आए तो लॉकडाउन को विस्तारित करने का सवाल ही नहीं उठता। कर्नाटक सरकार ने सात जून तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार 14 अप्रैल से लागू पाबंदियों को पहले ही 15 दिनों के लिए बढ़ा चुकी है। ये पाबंदियां एक जून को खत्म होंगी।

गोवा सरकार ने शनिवार को ‘कोरोना कर्फ्यू’ सात जून तक बढ़ाने का निर्णय किया। दिल्ली में सोमवार से ढील देने का फैसला किया गया है। वहीं लॉकडाउन की पाबंदियां सात जून तक लागू रहेंगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मौजूदा लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के दौरान निर्माण स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में “कोरोना कर्फ्यू” के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद सप्ताहांत के दौरान पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। चौहान ने गांव, ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर की आपदा प्रबंधन समितियों की शनिवार शाम को डिजिटल बैठक में बताया कि प्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिये ‘अनलॉक’ के अलग-अलग दिशा- निर्देश होंगे।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पाबंदी को सात जून तक बढ़ाने की घोषणा की थी। पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने भी पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। नगालैंड में 11 जून तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

अरुणाचल प्रदेश के सात जिलों में सात जून तक पाबंदी रहेगी। वहीं, मणिपुर सरकार ने 11 जून तक सात जिलों में कर्फ्यू लागू रखने का फैसला किया है। मिजोरम ने भी आईजोल निगम क्षेत्र में छह जून तक पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है। मेघालय सरकार ने ईस्ट खासी हिल्स जिले में पूर्ण लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!