कोरोना की उत्‍पत्ति के मसले पर अमेरिका और ब्रिटेन ने चीन की गहराई से जांच की अपील की

जेनेवा, एजेंसियां। अमेरिका और ब्रिटेन ने फिर आगे बढ़कर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से वैश्विक महामारी कोविड-19 की उत्पत्ति के स्रोत की संभावनाओं को गहराई से देखने को कहा है। इन दोनों महाशक्तियों की इस मांग में पहले मानव संक्रमण के केस वाले चीन का नए सिरे से दौरा करना भी शामिल है। वहीं कानूनविदों की संस्था आइसीजे ने डब्ल्यूएचओ से कहा है कि वह कोविड-19 से जुड़ी सभी वैज्ञानिक और चिकित्सकीय सूचनाओं को लेकर श्वेत पत्र जारी करे।

लैब से आने की बात नकारी

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीनी विशेषज्ञों ने गत मार्च में जारी अपनी संयुक्त जांच रिपोर्ट में इस वैश्विक महामारी की उत्पत्ति को लेकर चार परिकल्पनाएं रखीं थीं। संयुक्त जांच दल ने कहा कि था कि संभवत: चमगादड़ से होते हुए यह वायरस किसी और जानवर में होते हुए मनुष्य में पहुंचा है। उन्होंने इस आशंका को पूरी तरह से खारिज कर दिया कि यह वायरस किसी लैब से आया हो सकता है।

अमेरिका ने मांगे असल आंकड़े

गुरुवार को देर रात जेनेवा में अमेरिकी कूटनीतिक मिशन ने बयान जारी करके जांच के पहले चरण को अपर्याप्त और अधूरा बताया। साथ ही कहा कि विशेषज्ञों के नेतृत्व वाले जांच के दूसरे चरण में समयबद्ध, पारदर्शी, साक्ष्य आधारित और विशेषज्ञों की राय पर आधारित बातें होंगी जिसमें चीन भी शामिल होगा। यह बयान जेनेवा में डब्ल्यूएचओ की वार्षिक महासभा के बीच आया है। इस दौरान अमेरिका ने वायरस के स्रोत और उसके शुरुआती संक्रमण के संपूर्ण, वास्तविक आंकड़े और नमूनों की मांग की है।

पारदर्शी जांच जरूरी

इसी तरह गुरुवार को ही जेनेवा में ब्रिटिश राजदूत सिमोन मैनले ने कहा कि पहले चरण की जांच इस प्रक्रिया की शुरुआत थी। इसे अंत नहीं मान सकते हैं। उन्होंने भी कहा कि विशेषज्ञों की सिफारिश पर आधारित वह भी इस जांच में चीन को गहराई से परखने का अवसर चाहते हैं। समयबद्ध तरीके से यह जांच पारदर्शी होगी।

अब अगले शोध की तैयारी

इस पर डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता तारिक जासारेविक ने कहा कि चीन में डब्ल्यूएचओ की टीम ने जांच की थी उसके लीडर पीटर बेन एमब्रेक अब अगले शोधों के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को डब्ल्यूएचओ के मुखिया टेड्रोस एडहैनम घ्रेबे्रयसस को दिखाया जाएगा।

कानूनविदों ने डब्ल्यूएचओ से श्वेत पत्र मांगा

उधर कानूनविदों की संस्था आइसीजे ने शुक्रवार को डब्ल्यूएचओ से आग्रह किया कि वह कोविड-19 से जुड़ी सभी वैज्ञानिक और चिकित्सकीय सूचनाओं को लेकर श्वेत पत्र जारी करे। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक कानूनविदों की इस अंतरराष्ट्रीय परिषद ने बयान जारी करके कहा कि डब्ल्यूएचओ को कोविड-19 पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए ताकि इस महामारी की जड़ और इसके संक्रमण को लेकर पूरी दुनिया में सही जानकारी पहुंचे और सबके संशय दूर हो जाएं। साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाए कि महामारी चीन में किसी जगह से फैली थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!