पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों की वापसी तक पीछे नहीं हटेगा भारत : जनरल नरवणे

नई दिल्ली।

सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख में तनाव वाले क्षेत्रों से पूरी तरह सैनिकों की वापसी नहीं हो जाती, भारत भी अपने सैनिक पीछे नहीं हटाएगा। उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नरवणे ने कहा- भारत पूर्वी लद्दाख में अपने दावे को लेकर चीन के साथ पूरी दृढ़ता से पेश आ रहा

एक विस्तृत साक्षात्कार में नरवणे ने कहा कि भारत पूर्वी लद्दाख में अपने दावे को लेकर चीन के साथ पूरी दृढ़ता से पेश आ रहा है और साथ ही आत्मविश्वास उठाने वाले उपाय शुरू करने के लिए भी तैयार है।

पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों की वापसी में सीमित प्रगति हुई

पूर्वी लद्दाख में पिछले साल पांच मई की सैन्य झड़प को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। 45 साल से अधिक समय बाद इस झड़प में पहली बार दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा था। पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों की वापसी में सीमित प्रगति हुई है, जबकि अन्य इलाकों से इसी तरह का कदम उठाए जाने के मामले में बात नहीं बन रही है।

जनरल नरवणे ने कहा- भारत ऊंचाई वाले इलाकों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है

जनरल नरवणे ने जोर देकर कहा कि भारत इस समय ऊंचाई वाले सभी महत्वपूर्ण इलाकों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। रिजर्व सैनिकों के रूप में वहां पर्याप्त सैन्य बल मौजूद हैं और हम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, हमारा रुख एकदम स्पष्ट है। जब तक विवाद वाले सभी क्षेत्रों से सैनिकों का जमावड़ा खत्म नहीं होता, हम अपने सैनिकों को पीछे नहीं हटाएंगे। भारत और चीन ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिन्हें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एकतरफा तरीके से तोड़ रही है।

सेना प्रमुख ने कहा- किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार

सेना प्रमुख ने कहा, हालांकि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हम शांति चाहते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला उपाय भी शुरू करना चाहते हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए भी तैयार हैं। भारतीय सेना का रुख साफ है कि हम अपनी जमीन का नुकसान नहीं सहेंगे और यथास्थिति में एकतरफा बदलाव की भी इजाजत नहीं देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!