दिल्ली में सोमवार से खुलेंगी फैक्टरियां, निर्माण कार्यों को भी अनुमति

देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ती जा रही है। हालात सुधरने के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया की शुरू हो रही है। ताजा खबर दिल्ली से है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। उसके बाद फैक्टरी और निर्माण कार्य की शुरुआत की जा सकेगी। बकौल केजरीवाल, कोरोना अभी कमजोर हुआ है, खत्म नहीं, इसलिए हमें बहुत सावधानी पूर्वक काम करना है। हम हफ्ते दर हफ्ते छूट देंगे, लेकिन केस बढ़े तो फिर लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। प्रवासी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

24 घंटों में 1.86 लाख नए केस, 3660 मौत, जानिए राज्यवार स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,86,364 नए केस सामने आए हैं। वहीं 2,59,459 मरीजों की महामारी को मौत दिया है। इस दौरान 3,660 मरीजों की जान गई है। इस तरह कोरोना महामारी के देश में अब तक 2,75,55,457 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,48,93,410 स्वस्थ्य हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 3,18,895 है। अभी देश में 23,43,152 एक्टिव केस हैं। हालात सुधर रहे हैं, लेकिन मृतक संख्या परेशानी का कारण बना हुआ है।

दरअसल, देश में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में कमी के बावजूद मौतों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिल रही है। दूसरी लहर के दौरान मौतों का जो आंकड़ा साढ़े तीन हजार से लेकर साढ़े चार हजार का रहा वह अभी भी बरकरार है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान एक दिन में सर्वाधिक 4,529 मौतें 19 मई को दर्ज की गई थीं। मई के महीने में यह आंकड़ा 3400 से अधिक ही बना हुआ है। संक्रमण के नए मामले प्रतिदिन चार लाख से अधिक की सीमा पार करके अब दो लाख के आसपास सिमट गए हैं लेकिन इस अनुपात में मौतों की संख्या में कमी देखने को नहीं मिल रही।

पिछले 24 घंटों में जिन 3,556 लोगों की मौत हुई उनमें सबसे ज्यादा 884 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक में 476, तमिलनाडु में 474, उप्र में 148, पंजाब में 177, बंगाल में 153, केरल में 181, दिल्ली में 117, राजस्थान में 85 और हरियाणा में 34 लोगों की जान गई।

COVID19 Cases: जानिए राज्यवार स्थिति

तमिलनाडु: 33,361 नए केस, 19.78 लाख कुल केस

केरल: 24,166 नए केस, 25.23 लाख कुल केस

कर्नाटक: 24,214 नए केस, 24.99 लाख कुल केस

महाराष्ट्र: 21,273 नए केस, 56.72 लाख कुल केस

आंध्र प्रदेश: 16,167 नए केस, 16.43 लाख कुल केस

बंगाल: 13,046 नए केस, 13.31 लाख कुल केस

ओडिशा: 6,736 नए केस, 7.32 लाख कुल केस

असम: 5,699 नए केस, 3.86 लाख कुल केस

राजस्थान: 3,886 नए केस, 9.27 लाख कुल केस

उत्तर प्रदेश: 3,176 नए केस, 16.80 लाख कुल केस

हरियाणा: 2,322 नए केस, 7.50 लाख कुल केस

गुजरात: 2,869 नए केस, 8.00 लाख कुल केस

जम्मू-कश्मीर: 2,736 नए केस, 2.81 लाख कुल केस

उत्तराखंड: 2,146 नए केस, 3.23 लाख कुल केस

छत्तीसगढ़: 2,824 नए केस, 9.62 लाख कुल केस

बिहार: 2,568 नए केस, 7.00 लाख कुल केस

मध्य प्रदेश: 1,977 नए केस, 7.73 लाख कुल केस

दिल्ली: 1,072 नए केस, 14.22 लाख कुल केस

हिमाचल प्रदेश: 1,472 नए केस, 1.85 लाख कुल केस

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!