कमल नाथ के बयान पर मुख्‍‍‍यमंत्री शिवराज की प्रतिक्रिया: लगता है मानसिक संतुलन खो दिया है

भोपाल।

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ के बयान पर मुख्‍‍‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि लगता है कमल नाथ ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।उल्‍लेखनीय है कि आज सतना जिले के मैहर में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते।

सीएम शिवराज ने इस पर कहा कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है।पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे।

शिवराज ने कहा कि सोनिया गांधी को मौन तोड़ना पड़ेगा। आप साफ करें कि कमलनाथ गलत हैं। अगर गलत है तो उन्हें पार्टी से बाहर करो या फिर आप कह दीजिए कि आप कमलनाथ के बयान से सहमत हैं।

वहीं भाजपा विधायक रामेश्‍वर शर्मा ने कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत को बदनाम करने का जो सोचा समझा षड्यंत्र आप चला रहे हैं, इसमें चीन से कांग्रेस को होने वाले बड़े फंडिंग की बू आ रही है ।

प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग एक परिवार की चाटुकारिता करते हुए राजनीति करना चाहते हैं, वे इस तरह के बयान देंगे। कमलनाथ जी भारत महान है। आपने और आपकी पार्टी ने भारत की स्थिति को कमजोर करने की कोशिश ज़रूर की। आप पाकिस्तान और चीन का एजेंडा लेकर राजनीति करना चाहते हैं।

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कमल नाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि कमल नाथजी मेरा भारत महान था, महान है और महान ही रहेगा लेकिन चीनी दिमाग से सोचने और इटालियन चश्मे से देखने वालों को यह नजर नहीं आयेगा।

आप जैसों को तो गोस्वामी तुलसीदास जी कहकर गये हैं

‘जाको प्रभु दारुण दुःख देही, ताकि मति पहले हर लेही।’

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कमलनाथ के बयान पर कहा कि वे देश विरोधी बयान दे रहे हैं। देश को कर रहे हैं बदनाम। मानसिक दिवालिया घोषित हो चुके हैं कमलनाथ। कमलनाथ बतायें इटली के इशारे पर दे रहे हैं क्या ऐसे बयान।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!