चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ सड़कों पर पेड़ गिरे, 12 लाख शिफ्ट

भारी बारिश और करीब 225 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार को सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दी। भयंकर तूफान के कारण इसके प्रभाव वाले इलाकों में कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, झोपड़ियां तबाह हो गई हैं।

झोपड़ियां तबाह हो गई हैं और पुरी के कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। तूफान के बाद अबतक तीन लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही तकरीबन 12 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नुकसान का सही आकलन अब तक नहीं हो पाया है। हालांकि, अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है

  • फोनी तूफानसे ओडिशा में अबतक 2 लोगों की मौत की पुष्टि, भारी बारिश से कई इलाके पानी में डूबे
  • 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चक्रवाती तूफान फोनी ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दी दस्तक
  • भीषण तूफान से प्रभावित इलाकों में तमाम जगहों पर गिरे पेड़, सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाया जा रहा है
  • विमान से गिराने के लिए भोजन के 1 लाख पैकेट तैयार, कुछ घंटों में फोनी के कमजोर पड़ने के आसार

सुबह करीब 8 बजे पुरी पहुंचा फोनी
अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फोनी आज सुबह करीब आठ बजे पुरी  पहुंचा। इसकी शुरुआत 175 किमी प्रतिघंटे की हवाओं से हुई। हवा की रफ्तार 245 किमी प्रतिघंटे तक पहुंची। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में करीब तीन घंटे का समय लगा। फोनी तूफान के कारण ओडिशा के बीजू पटनायक इंटरनैशनल एयरपोर्ट को भी भारी नुकसान हुआ है। 

विमान से गिराने के लिए भोजन के 1 लाख से अधिक पैकेट तैयार
संवेदनशील इलाकों से करीब 12 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं, 11 लाख लोगें को गुरुवार को ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। करीब 10,000 गांवों और 52 शहरी इलाकों से हटाए गए। 11 लाख लोग 4,000 शिविरों में ठहरे हुए हैं जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं। ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बिष्णुपाद सेठी ने बताया कि विमान से गिराने के लिए एक लाख से अधिक भोजन के पैकेट तैयार किए गए हैं। इसके लिए दो हेलिकॉप्टर भेजने का अनुरोध किया गया है। 

तमाम जगहों पर सड़कों पर गिरे पेड़
उन्होंने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर में भी करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चली। भुवनेश्वर में कई जगहों पर सड़कों पर पेड़ टूटने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय पुलिस पेड़ हटाकर सड़कों को साफ करने की कोशिश कर रही है। 

तूफान से अबतक 3 मौतें
ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बिष्णुपाद सेठी ने कहा कि वह दो मौतों की पुष्टि कर सकते हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत शेल्टर में दिल के दौरे से हुई। जबकि एक अन्य व्यक्ति तूफान के दौरान अपने घर से बाहर निकला और उसके सिर पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। अब तक कुल तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। 

नुकसान के आकलन के लिए नेवी का अभियान
भारतीय नेवी के P-8I और डॉर्नियर को दोपहर में फोनी के असर और उसके कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए लॉन्च किया जाएगा। कोस्ट गार्ड इंस्पेक्टर जनरल केआर सुरेश का कहना है कि तूफान की वजह से समुद्र में किसी की मौत होने की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। 

ओडिशा, बंगाल में अबाध तेल सप्लाइ के लिए IOC का उपाय
देश के सबसे बड़े फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (IOC) ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और विमानों के ईंधन की अबाध सप्लाइ जारी रखने के लिए विशेष बंदोवस्त का ऐलान किया। 

ओडिशा में कमजोर पड़ा फोनी, बंगाल में बढ़ रहा असर
जहां एक तरफ ओडिशा में फोनी का असर कम हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में इसका असर बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के दीघा और आसपास के इलाकों में 125 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। कोलकाता एयरपोर्ट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स आज दोपहर 3 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। 

रैलियां रद्द कर तटीय इलाके में ममता ने डाला डेरा
फोनी का असर राजनीतिक पार्टियों पर भी पड़ रहा है। जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैलियां रद्द कर तटीय इलाकों के पास डेरा जमा लिया है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को भी झारखंड में होने वाली तीन रैलियां रद्द करनी पड़ी। 

केंद्र ने प्रभावित राज्यों को जारी किया 1000 करोड़: पीएम
पीएम मोदी ने राजस्थान में रैली के दौरान कहा कि कल ही हम इस चक्रवात से जूझ रहे राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी कर चुके हैं। NDRF, कोस्टगार्ड, भारतीय नौसेना और थल सेना पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटी हुई हैं। 

ओडिशा में 11 जिलो से हटी चुनाव आचार संहिता
चुनाव आयोग ने बचाव और राहत कार्यों की सुविधा के लिए 11 जिलों से आदर्श आचार संहिता हटा ली है। इसके अलावा आयोग ने गजपति और जगतसिंहपुर जिलों के चार विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने को भी मंजूरी दे दी है। 

अगले कुछ घंटों में कमजोर पड़ेगा फोनी
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 घंटे में फोनी कमजोर पड़ने वाला है और इसकी गति 150-160 किमी रह जाएगी। इसके बाद यह उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा और शाम को तीव्र चक्रवाती तूफान के रूप में यह उत्तर ओडिशा के ऊपर पहुंचेगा। फोनी आंध्र प्रदेश से दूर चला गया है, इसलिए डी-वॉर्निंग जारी की गई है। राज्य के तीन जिले भारी बारिश से प्रभावित थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!