कोरोना से जान गंवाने वालों के स्वजनों को पांच हजार पेंशन दे सरकार: भाजपा

रायपुर |

कोरोना संक्रमण से अपने स्वजनों को गंवाने वालों के लिए अब भाजपा आगे आ रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि अपने स्वजनों को गंवाने वालों को सरकार पांच हजार रुपये प्रति माह पेंशन दे। रेहडी-पटरी वालों को पुनर्वास और सहायता दे।
सरकारी कर्मचारी, आंगनबाडी-मितानिन समेत सभी कर्मचारी जो हताहत हुए हैं, उनके परिवार को नियुक्ति दिए जाए। बड़ी संख्या में शिक्षक दिवंगत हुए हैं, उनके लिए भी अनुकंपा नियुक्ति समेत सहायता दी जाए। साय ने कहा कि भाजपा के दबाव में कांग्रेस सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति पर लगी दस प्रतिशत के सीलिंग को शिथिल किया है, लेकिन यह महज घोषणा न रह जाए।

इसे शीघ्र अमल में लाया जाए। पत्रकार और मीडिया से जुड़े सभी लोगों को पर्याप्त सहायता दिए जाए। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि कोरोना पीड़ितों के प्रति वह संवेदनशील हो। अन्य प्रदेशों ने इस मामले में काफी कुछ किया है। कुछ घोषणाएं राज्य सरकार ने भी की है, उसे महज घोषणा तक सीमित न रखें। हम प्रदेश में कोविड प्रभावित परिवारों का एक डाटाबेस भी तैयार करने का प्रयत्न करेंगे।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का दो वर्ष 30 मई को पूरा हो रहा है। अभी कोविड के हालात के कारण पार्टी के शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व ने किसी तरह का उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है। हम ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत गांव-गांव तक पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ में पांच हजार गावों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर कोरोना के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाएंगे।

स्वच्छता अभियान, आक्सीजन और तापमान जांच कर स्क्रीनिंग करेंगे। साय ने कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार के कारण खासकर छत्तीसगढ़ में वैक्सीन के बारे में काफी भ्रम की स्थिति निर्मित हुई है। गावों और ‘सेवा ही संगठन” अभियान तहत फूड पैकेट, सूखा राशन किट बांटना, मास्क, सैनिटाइजर बांटेंगे। कोविड प्रभावित परिवारों से मिलकर दिवंगत व्यक्तियों के परिवार तक पहुंचकर सांत्वना देंगे। स्वजनों के प्रति संवेदना प्रकट करना, साथ ही उनकी किस तरह से सहायता की जा सकती है, इसकी भी जानकारी लेना और समाधान की कोशिश करने भाजपा प्रयत्न करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!