सीबीएसई 12वीं परीक्षा रद्द करने पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई

कोरोना काल में सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएं या नहीं, इस सलाव से न केवल सरकार और बोर्ड, बल्कि लाखों माता-पिता भी जूझ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सर्वाच्च अदालत में शुक्रवार को इस मुद्दे पर सुनवाई होगी। याचिका दायर कर मांग की गई है कि कोरोना के हालात को देखते हुए इस साल यह परीक्षा रद्द कर दी जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कि सीबीएसई, सीआईएससीई और विभिन्न राज्यों के बोर्ड ऑब्जेक्टिव पैटर्न पर परीक्षा आयोजित कर निश्चित समय सीमा में रिजल्ट जारी कर दे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी करेंगे।

इस बीच, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा आयोजित करने की तैयारियों में जुट गया है। माना जा रहा है कि 1 जून को नई तारीखों का ऐलान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को कम से कम डेढ़ महीने का वक्त मिलेगा। ऐसे में परीक्षा को जुलाई के अंतिम हफ्ते से शुरू करने और पंद्रह अगस्त तक पूरा करने की योजना है। यानी पूरी परीक्षा बीस दिन में हो जाएगी।

परीक्षा से जुड़ी इस योजना को फिलहाल CBSE के परीक्षा कराने के उस पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है, जिसमें सिर्फ मुख्य विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। बाकी विषयों में उसके औसत के आधार पर ही अंक प्रदान दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि परीक्षा पूरे तीन घंटे की और पुराने प्रश्नपत्र के मुताबिक होगी। या फिर यह डेढ़ घंटे और बहुविकल्पीय होगी।

खास बात यह है कि CBSE ने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में राज्यों के साथ हुई बैठक में राज्यों को परीक्षा के दो विकल्प सुझाए थे। जिसमें पहला परीक्षा पूरे तीन घंटे की और पुराने प्रश्न पत्र के मुताबिक होगा। दूसरी डेढ़ घंटे की होगी और प्रश्न पत्र का पैटर्न बहुविकल्पीय होगा। फिलहाल सीबीएसई ने दोनों ही विकल्पों में परीक्षा सिर्फ मुख्य विषयों की ही कराने का प्रस्ताव किया था। इनमें ज्यादातर राज्यों ने दूसरे विकल्प को पसंद किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!