रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े मोबाइल आइसोलेशन कोच हुए खाली

भोपाल । कोरोना वायरस से संक्र‎मित मरीजों को भर्ती करने भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म छह पर खड़े मोबाइल आइसोलेशन कोच अब खाली हो गए हैं। इन मोबाइल आइसोलेशन कोचों में वर्तमान में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। ये कोच स्थानीय प्रशासन की मांग पर रेलवे ने खड़े किए हैं। इनमें कोरोना संदिग्ध और कोरोना संक्रमित सामान्य मरीजों को आइसोलेट करके रखने की सुविधा है। अब इन कोचों में एक भी संक्रमित भर्ती नहीं है इसे देखते हुए प्रशासन से चर्चा करने के बाद रेलवे इन कोचों को हटाकर यार्ड में खड़ा करेगा। हालांकि इसमें समय लग सकता है जब ये कोच हटा दिए जाएंगे तो भोपाल स्टेशन का प्लेटफार्म छह सामान्य यात्रियों के आवागमन के लिए शुरू कर दिया जाएगा। अभी कोरोना संक्रमित और संदिग्धों को भर्ती करने के लिए इस प्लेटफार्म पर खड़े किए गए मोबाइल आइसोलेशन कोचों के चलते सामान्य यात्रियों का आवागमन बंद है। जब कोच हटा दिए जाएंगे तो यात्रियों को सहूलियत होगी। बता दें कि अप्रैल माह के शुरुआत में संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे थे। जेपी और हमीदिया अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने रेलवे से मोबाइल आइसोलेशन कोच मांगे थे। इन कोचों में 300 से अधिक मरीजों को भर्ती करने का की व्यवस्था है। शुरुआत में यहां कुछ संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया था जिनकी संख्या 35 तक पहुंची थी उसके बाद मरीज धीरे-धीरे ठीक होकर घर चले गए। वर्तमान स्थिति में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। मालूम हो ‎कि प्रदेश भर में एक जून से कोरोना कर्फ्यू हट जाएगा। लोग अपने-अपने कामों के लिए एक से दूसरे शहरों में आना-जाना करेंगे। इस तरह भोपाल स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में प्लेटफॉर्म 6 पर आवागमन शुरू करने की जरूरत पड़ेगी। यात्रियों को असु‎विधा से बचाने के ‎लिए रेलवे प्रशासन अब इन मोबाइल कोचों को वहां हटाने के बारे में ‎विचार कर रहा है।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!