अनोखा मामला: निगेटिव महिला ने कोविड पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया, विशेषज्ञ डॉक्टर हैरान

वाराणसी ।

देश की सांस्कृति राजधानी वाराणसी में बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक निगेटिव महिला ने कोरोना पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया है। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कोरोना निगेटिव महिला के एक पॉजिटिव बच्ची के जन्म देने के बाद डॉक्टर्स बेहद हैरान हैं।

वाराणसी में जहां विश्व को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त करने के लिए यज्ञ चल रहा है, वहीं यहां पर एक महिला ने 25 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित बच्ची को जन्म दिया। इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराने से पहले 23 मई को इसकी कोरोना की जांच की गई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इसको भर्ती किया गया था। जहां पर इसने 25 मई को एक पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के साथ मां अभी स्वस्थ हैं। बच्ची के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद यहां के डॉक्टर्स बेहद हैरान हैं।
वाराणसी में देश का ऐसा पहला मामला सामने आया है, जो कि विज्ञान जगत को भी चौंका रहा है। देश में हजारों जगह पर कोरोना पाजिटिव महिला के बच्चे को जन्म देने के मामले आए हैं। इनमें से सभी बच्चे निगेटिव हैं, जबकि वाराणसी में तो बेहद ही अनोखा मामला सामने आने के बाद से अब चिकित्सक भी कई जगह से राय ले रहे हैं।

वाराणसी के बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में 25 मई को कोरोना निगेटिव महिला ने पॉजिटिव बच्ची को जन्म दिया है। इस महिला की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है जबकि जन्म लेने वाली बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अस्पताल में मां तथा बच्ची को अलग-अलग रखा गया है। महिला के 25 को पॉजिटिव बच्ची के जन्म देने के बाद से यहां मेडिकल साइंस से जुड़े विशेषज्ञों ने बेहद हैरानी जताई है। कोराना वायरस संक्रमण से जुड़ा यह शायद विश्व का पहला मामला होगा। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल मां तथा बच्ची दोनों ही स्वस्थ है। दोनों को अलग वार्ड में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्लभतम मामले की दोबारा जांच भी कराई जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!