श्रीलंका में जहाज पर लगी आग बुझाने पहुंचे भारत के ”वैभव” और ”वज्र”

कोलंबो |

श्रीलंका में रसायन से भरे एक मालवाहक जहाज में आग लगने के सात दिन बाद भी उसे बुझाने के लिए मशक्कत जारी है । सिंगापुर के इस कार्गो शिप पर लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के जहाज ‘वैभव’ और ‘वज्र’ कोलंबो बंदरगाह के पास पहुंच गए हैं। पांच भारतीयों समेत सभी 25 चालक दल सदस्यों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन जहाज पर खतरनाक रसायनों से भरे 1,486 कंटेनर लदे होने की वजह से अब तक बड़ा खतरा अभी टला नहीं है। वज्र और वैभव सिंगापुर के कार्गो शिप की आग बुझाने के अभियान में जुटे हुए हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड का डोर्नियर एयरक्राफ्ट भी यहां पहुंच चुका है। पॉल्यूशन रिस्पॉन्स शिप समुद्र भी कोलंबो रवाना हो चुका है।

इसके अलावा अब उसकी मदद के लिए यूरोपीय अग्निशमन कर्मी आगे आए हैं। जानकारी के अनुसार श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के तट पर खड़े एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज पर लगी आग क्वार्टरडेक तक फैल गई जहां जहाज का ब्रिज स्थित है और बड़ी संख्या में कंटनेर समुद्र में गिर गए। जहाज की देखरेख करने वाली कंपनी एक्स-प्रेस फीडर्स ने बताया कि यूरोप से अग्निशमन विशेषज्ञ जहाज को बचाने में स्थानीय प्राधिकारियों की मदद करने के लिए आ गए हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून शुरू होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। कंपनी ने बताया कि दो कर्मियों को पैर में चोट लगी और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी कर्मी कोलंबो में एक पृथक केंद्र में हैं।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता इंदिका डी सिल्वा ने बृहस्पतिवार को बताया कि आग बुझाने की कोशिशें चल रही हैं। बचाव अभियान में चार नौकाएं और श्रीलंका तथा भारत के तीन जहाज शामिल हो गए हैं। यह आग 20 मई को तब लगी जब जहाज कोलंबो से करीब 18 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था और बंदरगाह में प्रवेश का इंतजार कर रहा था। श्रीलंकाई नौसेना का मानना है कि सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज पर ले जाए जा रहे रसायन की वजह से आग लगी।

बता दें कि सिंगापुर के इस जहाज एमवी एक्स-प्रेस पर्ल ने 15 मई को भारत के हजीरा बंदरगाह से 25 टन नाइट्रिक एसिड और अन्य रसायनों सहित 1,486 कंटेनर लोड किए थे। वापस अपने मुल्क जाते समय हजीरा से कोलंबो के रास्ते में कोलंबो बंदरगाह (श्रीलंका से लगभग 9 समुद्री मील की दूरी पर) खराब मौसम के कारण कुछ कंटेनर समुद्र में गिरकर बह गए। कई कंटेनर ढहकर जहाज पर ही गिर पड़े और उनमें एक विस्फोट के बाद आग लग गई। लगभग 25 टन खतरनाक नाइट्रिक एसिड और अन्य रसायनों से लदे इस जहाज में आग ने भीषण रूप ले लिया। विस्फोट और जहाज में आग लगने के बाद करीब 8-10 और कंटेनर समुद्र में गिर गए। पोत के 25 सदस्यीय चालक दल में फिलीपींस, चीनी, भारतीय और रूसी नागरिक शामिल थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!