संजय दत्त बने यूएई का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले इंडियन एक्टर

मुंबई |

एक्टर संजय दत्त अक्सर यूएई छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। अब संजय को यूएई का गोल्डन वीजा मिल गया है। अब संजय यूएई में 10 साल तक रह सकते हैं। आम तौर पर यह वीजा पहले बिजनस मैन और इन्‍वेस्‍टर्स, डॉक्‍टर्स और ऐसे ही दूसरे प्रोफेशन के लोगों को दिया जाता था। हालांकि, बाद में इसके नियमों में बदलाव किया गया। संजय यूएई का गोल्डन वीजा हासिल करने वाले पहले इंडियन एक्टर बन गए हैं। संजय ने तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है और गोल्‍डन वीजा देने के लिए यूएई के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है।

संजय ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में संजय अपना पासपोर्ट दिखा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी के साथ नजर आ रहे हैं। मोहम्‍मद अल मारी दुबई में जनरल डायरेक्ट्रेट ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेन अफेयर्स के डायरेक्टर जनरल हैं। तस्‍वीरें शेयर करते हुए संजय ने लिखा- ‘मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी की मौजूदगी में यूएई का गोल्डन वीजा पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए यूएई सरकार का शुक्रगुजार हूं।’ फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और संजय को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

काम की बात करें तो संजय बहुत जल्द फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म में संजय विलेन ‘अधीरा’ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय के अलावा रवीना टंडन और यश भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा संजय फिल्म ‘शमशेरा’ में भी काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में संजय के साथ रणबीर कपूर हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!