कोविड-19 के चलते JEE एडवांस परीक्षा पोस्टपोन, ऑफिशियल नोटिस जारी

देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा ली जाती है। लेकिन इसी बीच खबर है कि कोरोना के चलते जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा स्थगित को लेकर आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि, ‘कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 3 जुलाई को होने वाली जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा स्थगित की जाती है। सही समय पर परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।’ उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइ के साथ बने रहने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट, jeeadv.ac.in पर जाकर परीक्षा स्थगित करने से संबंधित नोटिस चेक कर सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर द्वारा जेईई एडवांस्ड 2021 का आयोजन 3 जुलाई, 2021 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना था। दो शिफ्टों में परीक्षा होनी थी। जिसमें से पहली शिफ्ट में पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट में पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई थी। अब परीक्षा स्थगित होने के बाद उम्मीदवारों को नई तारीख का इंतजार करना होगा।

बता दें कि JEE Advanced 2021 परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2021 को होना था। इससे पहले जेईई मेन अप्रैल सेशन और जेईई मेन मई सेशन की परीक्षा भी स्थगित की जा चुकी है। जेईई मेन के टलने के बाद जेईई एडवांस्ड के स्थगित होने के पूरे-पूरे आसार थे। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोविड-19 महामारी को देखते हुए बीते साल की तरह भी इस साल प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!