बाबा रामदेव का नया वीडियो वायरल,आधुनिक चिकित्सा का उड़ाया मजाक

योग गुरु रामदेव इन दिनाें एलोपैथिक दवाओं पर अपने उस हालिया बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हांलाकि उन्हाेंने अपने बयान को वापस ले लिया है, इसके बावजूद यह मामला थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। अब बाबा रामदेव का नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन की दोनों खुराक मिलने के बाद भी 10,000 से अधिक डॉक्टरों की मौत हो गई है।

चिकित्सा का उड़ाया मजाक
योग गुरु के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह आधुनिक चिकित्सा का मजाक बनाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में सामने आए वीडियो में बाबा रामदेव के योग कर रहे हैं और अभ्यास कर रहे लोगों से बातचीत भी कर रहे हैं। वीडियो में रामदेव कहते हैं कि एक युवक ने कहा कि मुझे डॉक्टर बनना है…टर…टर…टर…टर…टर…टर बनना है…डॉक्टर…एक हजार डॉक्टर तो अभी कोरोना की डबल वैक्सीन लगाने के बाद मर गए…कितने…एक हजारए कल का समाचार है…अपने आप को नहीं बचा पाए वो कैसी डॉक्टरी।

डॉ रागिनी नायक ने जारी किया वीडियो
योग गुरू आगे कहते हैं कि ​”डॉक्टर बनना है तो स्वामी रामदेव जैसा बन जिसके पास कोई डिग्री नहीं है और सबका डॉक्टर है…विदाउट एनी डिग्री। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने इस वीडियो को ट्वीटर पर जारी करते हुए लिखा कि डॉक्टर तो टर टर टर करते रहते हैं वैक्सीन की डबल डोज़ के बाद भी मर गए जो खुद को न बचा पाए वो कैसे डॉक्टर हैं ?” ये रामदेव का कहना है।

https://twitter.com/INCBANSAL/status/1396781518391898113

डॉ. हर्षवर्धन ने किया था रामदेव के बयान का विरोध
​इस वीडियो के वायरल होने से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रामदेव को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखकर एलोपैथिक दवा पर अपने “दुर्भाग्यपूर्ण” बयानों को वापस लेने के लिए कहा था। रामदेव ने तब अपना बयान वापस ले लिया और पत्र का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि वह एलोपैथी विरोधी नहीं हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!