4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोने का भाव, पार किया 48000 रुपए का लेवल

भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई। एमसीएक्स पर सोना 0.24 फीसदी की तेजी के साथ चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। MCX पर आज 10 ग्राम गोल्ड का रेट 48519 रुपए है। वहीं, चांदी 0.5 फीसदी उछलकर 71,440 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, पिछले सत्र में सोने में 0.22 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी में 1.7 फीसदी की गिरावट आई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट के बाद सोना 4 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। यहां हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,883.21 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 27.64 डॉलर जबकि प्लैटिनम 0.6 फीसदी बढ़कर 1,173.03 डॉलर हो गया है।
सोने की कीमत पर आधारित होते हैं स्वर्ण ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स शुक्रवार को 0.6 फीसदी बढ़कर 1,042.92 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता या बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।

सोने में निवेश का मौका
आज से सरकार ने जनता को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (24 मई से 28 मई तक) खुलेगी यानी आज इसका पहला दिन है। योजना के तहत आप 4,842 प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 48,420 रुपए बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपए प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। इसमें आवेदनों के लिए भुगतान ‘डिजिटल मोड’ के माध्यम से किया जाना है। ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,792 रुपए का पड़ेगा। ऐसे में आपको 47,920 रुपए में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!