अनिल कपूर ने शेयर की वर्कआउट के बाद की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। अनिल कपूर उम्र वैसे तो 64 वर्ष है लेकिन उनकी फिटनेस को देख लगता है कि आज भी वो 35 साल के हैं। अब हाल ही में अनिल कपूर ने एक बार फिर से अपनी फिटनेस का नमूना पेश किया है। जिसे देख नीना गुप्ता से लेकर शिल्पा शेट्टी तक सभी खुद को ‘वाह’ कहने से नहीं रोक पाए।

अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट के बाद की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनिल कपूर ऑरेंज रंग की टी- शर्ट पहने हुए हैं। तस्वीर में अनिल कपूर अपनी बॉडी भी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘लॉकडाउन जरूरी है लेकिन उसमें हमें क्या करना है ये ऑप्शनल है।’ अनिल कपूर की इस तस्वीर को देख उनके फैंस तो पागल हो ही रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी इस तस्वीर पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अनिल की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप इंस्पिरेशन हो’। तो वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी कमेंट करते हुए लिखा ‘वाह’।

बता दें कि अनिल कपूर अपने समय के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और अब भी उनका ये सफर जारी है। फिल्मों के साथ ही अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वो अपनी फिटनेस से आजकल के अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। उकी फिटनेस का राज भी हर कोई जानना चाहता है। हालांकि अनिल कपूर कई बार कहते हैं कि वो कुछ खास नहीं करते बस अपनी डायट का ख्याल रखते हैं और वर्कआउट करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!