पेट्रोल-डीजल के दाम नई ऊंचाई पर

पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल आज 17 पैसे तक और डीजल 29 पैसे तक महंगा हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 17 पैसे बढ़कर 93.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल की 27 पैसे बढ़कर 84.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल पहली बार 84 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है।

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 93.21 84.07
मुंबई 99.49 91.30
चेन्नई 94.86 88.87
कोलकाता 93.27 86.91
पेट्रोल भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर
पेट्रोल भी ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर है। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। गत 04 मई से अब तक 12 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि आठ दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.81 रुपये और डीजल 3.34 रुपये महंगा हो चुका है।

मूल्यों की रोजाना gहोती है समीक्षा
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 17 पैसे, 15 पैसे और 16 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 99.49 रुपये, चेन्नई में 94.86 रुपये और कोलकाता में 93.27 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 29 पैसे बढ़कर 91.30 रुपये, चेन्नई में 25 पैसे बढ़कर 88.87 रुपये और कोलकाता में 27 पैसे बढ़कर 86.91 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!