ब्लैक फंगस:इंजेक्शन न मिला, तो दूसरी आंख भी चली जायेगी

भोपाल:अवधपुरी निवासी ऋषभ कुमार पिता सुनील कुमार शर्मा ने रूद्राक्ष अस्पताल में कोरोना इलाज के लिये अपने पिता को दाखिल कराया था। उनकी आंख में तकलीफ होने पर उन्हें अरेरा कालोनी स्थित डे-केयर क्लीनिक में शिफ्ट किया गया, फिर उन्हें जेनम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने बताया कि उनकी बांयी आंख की रोशनी चली गई है तथा दायीं आंख को बचाने के लिये एम्फोटेरिसिन इन्जेक्शन लगाना होगा, उनके बेटे ने जीएमसी भोपाल प्रबंधन से गुहार लगाई कि प्लीज मुझे डीन से मिलवा दो, इन्जेक्शन न मिला, तो पिता की दूसरी आंख भी चली जायेगी। गौरतलब है कि भोपाल में ब्लैक फंगस के करीब 245 मरीज है जिनमें से 138 की सर्जरी हो पाई है, किन्तु एम्फोटेरिसिन इन्जेक्शन के लिये करीब 150 से ज्यादा मरीजों के परिजन भटक रहे हैं। आयोग ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुये जानकारी चाही है कि एम्फोटेरिसिन इन्जेक्शन की उपलब्धता की क्या व्यवस्था की गई है ? तथा एम्फोटेरिसिन इन्जेक्शन स्टाॅक में उपलब्ध है या नहीं? इस बारे में क्या प्रयास किये गये है। प्रकरण में आयोग ने कमिश्नर, भोपाल, कलेक्टर भोपाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल से 31 मई 2021 तक प्रतिवेदन मांगा है।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!