इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम

इजराइल और हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष थम गया है। दुनिया के सभी बड़े नेताओं ने इस पहल की सराहना की है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के दबाव के आगे इजरायल को झुकना पड़ा है और वह 11 दिनों से गाजा पट्टी में जारी अपने सैन्य अभियान को एकतरफा रूप से रोकने के लिए तैयार हो गया है। उधर, अमेरिका में व्हाइट हाउस के प्रेस सेकेट्री जेन साकी ने इस घटनाक्रम को उत्साहजनक करार दिया है।

इजरायली मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अध्यक्षता में हुई सिक्यूरिटी कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी प्रदान की गई। याद दिला दें कि हमास के एक शीर्ष कमांडर ने शुक्रवार तक संघर्ष विराम होने की उम्मीद जताई थी। हमास के सियासी दफ्तर के वरिष्ठ अधिकारी मूसा अबू मरजौक ने एक लेबनानी टीवी से कहा था, “मुझे लगता है कि संघर्ष विराम को लेकर चल रहे प्रयास सफल होंगे। मुझे उम्मीद है कि आपसी सहमति से एक-दो दिन में संघर्ष विराम के लिए समझौता हो सकता है।” मिस्र के एक सूत्र ने बताया था कि मध्यस्थ देशों की मदद से दोनों पक्षों में संघर्ष विराम को लेकर सहमति बन गई है।

इससे पहले गुरुवार तड़के इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ फिर हवाई हमले किए। इसमें एक फलस्तीनी की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इजरायली सेना ने बताया कि गाजा के खान यूनिस और राफह इलाकों में हमास के तीन कमांडरों के घरों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा एक सैन्य ढांचे के साथ एक हथियार भंडार को भी निशाना बनाया गया। खान यूनिस में एक दो मंजिली इमारत को ध्वस्त कर दिया गया। इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इस इमारत के बाहर सो रहे 11 लोग घायल हो गए। वे हमले के डर से बाहर सो रहे थे। इसके अलावा एक और घर पर हुए हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। उत्तरी गाजा में एक शरणार्थी शिविर पर भी हवाई हमला किया गया। इजरायली सेना ने बताया कि शिविर में दो भूमिगत लांचर थे। तेल अवीव पर राकेट हमले में इनका इस्तेमाल किया जाता था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!