नए बिजली कनेक्शन देने में विलम्ब पर तीन सहायक प्रबंधक निलंबित

भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नए बिजली कनेक्शन देने में विलम्ब  पर तीन सहायक प्रबंधकों को निलंबित  कर दिया गया है। बासौदा (शहर) वितरण केन्द्र में पदस्थ संजय पौराणिक को नए कनेक्शन जारी करने में लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

इसी प्रकार श्योपुर शहर वितरण केन्द्र के सहायक प्रबंधक संदीप डूंडी को श्योपुर शहर में 77 नए बिजली कनेक्शन के आवेदनों में संबंधित आवेदकों द्वारा वांछित राशि जमा करने के उपरांत भी नया बिजली कनेक्शन नहीं देने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  वितरण केंद्र शाढोरा में 56 निम्न दाब कनेक्शनों के आवेदकों को बिजली कनेक्शन प्रदाय नहीं करने के आरोप में  सहायक प्रबंधक नवीन यादव   निलंबित किये गए हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने सभी मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत करते हुए कहा है कि हर हालत में नए कनेक्शन के स्वीकृत प्रकरणों में आवेदकों के घर/दुकान रोशन किये जायें। उन्होंने कहा कि कंपनी बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है। प्रबंध संचालक ने कहा है कि जहाँ एक ओर नए कनेक्शन मिलने से कंपनी को राजस्व मिलता है, वहाँ दूसरी ओर उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि होती है। प्रबंध संचालक ने नवीन कनेक्शन प्रदाय करने, राजस्व वसूली, बिलिंग दक्षता, संग्रहण दक्षता, सीआरपीयू (प्रति यूनिट नकद राजस्व वसूली) में वृद्धि तथा बिजली चोरी में प्रभावी अंकुश लगाने तथा सकल तकनीकी वाणिज्यिक हानियों (एटीएण्डसी) में कमी लाने पर जोर दिया है। प्रबंध संचालक ने कहा है कि उपभोक्ता सेवा के कार्य में कोताही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सम्बंधित खबरे

MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!