संवित् सोमगिरी महाराज का कोरोना के कारण निधन

जोधपुर ।

राजस्थान के बीकानेर के शिवबाड़ी मठ के महंत और लाखों अनुयायियों के गुरुजी संवित् सोमगिरी महाराज का मंगलवार रात बीकानेर में निधन हो गया। पिछले दिनों उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीकानेर के अलावा माउंट आबू में भी उनका एक मठ चल रहा है। मूल रूप से इंजीनियर संवित सोमगिरीजी महाराज बीकानेर में आम सनातनी के लिए आस्था का केंद्र रहे। देशभर में गीता ग्रंथ के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए उन्होंने अनूठा काम किया। बीकानेर जोधपुर समेत प्रदेश और देश के अलग अलग हिस्सों में बसे उनके अनुयायियों को उनके निधन से दुख हुआ है।

बीते कई दिनों से थे बीमार

पिछले दिनों से बीमार होने पर यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के बाद सुधार नहीं हुआ तो उन्हें टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन सोनी पीबीएम अस्पताल के टीबी एवं चेस्ट विभाग में ले आए। जहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले तक कुछ सुधार भी हुआ लेकिन बाद में हालात बिगड़ते गए।

मंगलवार शाम उन्हें सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई। रात को हालात ज्यादा बिगड़े तो डॉ. सोनी वापस अस्पताल आये। यहां उन्होंने भरसक प्रयास किया लेकिन संवित् सोमगिरी महाराज को बचाया नहीं जा सका। उनके अनुयायियों सहित देशभर के विभिन्न संगठनों की ओर से उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया है। बीकानेर के मंदिरों-मठों व आश्रमों के महंतों-पुजारियों की ओर से भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!